SBI Job: समवर्ती लेखा परीक्षक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, 1194 पदों के लिए अभी करें यहां से पंजीकरण
SBI Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक जल्द ही समवर्ती लेखा परीक्षक पदों के लिए आवेदन समाप्त कर देगा। पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 1194 पदों को भरा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SBI Concurrent Auditor Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने समवर्ती लेखा परीक्षक (Concurrent Auditor) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, जो अब जल्द ही समाप्त होने वाली है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण प्रक्रिया 18 फरवरी से चालू है और 15 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1194 पदों को बरना है।
यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ इंडिया में 400 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, जल्द करें यहां से पंजीकरण
शैक्षणिक योग्यता
समवर्ती लेखा परीक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, बैंकिंग परिचालन में अनुभव अनिवार्य है, विशेष रूप से क्रेडिट, ऑडिट और विदेशी मुद्रा लेनदेन जैसे क्षेत्रों में कार्य करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। सेवानिवृत्त बैंक कर्मी जिनके पास इन क्षेत्रों में अनुभव है, वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 60 वर्ष और अधिकतम 63 वर्ष (18 फरवरी, 2025 तक) निर्धारित की गई है। हालांकि, उम्मीदवार 65 वर्ष की आयु तक अनुबंध के आधार पर सेवा दे सकते हैं। वे अधिकारी जो स्वेच्छा से सेवानिवृत्त हुए, इस्तीफा दिया, या सेवानिवृत्ति से पहले निलंबित कर दिए गए, वे इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे।
आवेदन शुल्क
पंजीकरण शुल्क को लेकर उम्मीदवारों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह पूरी भर्ती प्रक्रिया निःशुल्क है। एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
कैसे होगा चयन?
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले पात्रता मानदंडों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा, जो 100 अंकों का होगा। अंतिम चयन साक्षात्कार में प्रदर्शन और आयु के अवरोही क्रम के आधार पर किया जाएगा। यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो उनके रैंकिंग के अनुसार चयन किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/web/careers पर जाएं।
- Recruitment for Concurrent Auditor 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य में जरूरत के लिए आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।