SBI Clerk Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया समाप्त, जानिए चयन प्रक्रिया पूरी होने में लगेगा कितना समय
SBI ने क्लर्क के 5008 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को इसके लिए 27 सितंबर तक आवेदन करने का मौका दिया गया था। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की सात सितंबर 2022 को समाप्त हो चुकी है।
विस्तार
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के पास देश के सबसे बड़े और पुराने बैंकों में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। दरअसल इस बैंक ने अभी जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के पदों के लिए बंपर बहाली निकाली गई है। ग्रेजुएट पास अभ्यर्थियों से इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। SBI द्वारा इस भर्ती के संबंध में दी गई जानकारी के मुताबिक इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत सात सितंबर 2022 से करके 27 सितंबर तक आवेदन करने का मौका दिया गया था। इस भर्ती के जरिए SBI पूरे देश भर में क्लर्क के 5008 पदों पर भर्ती होगी। SBI क्लर्क की भर्ती में हिस्सा लेने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इसलिए इस बार भी इस भर्ती में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास SBI Clerk Batch 2022 - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
नौकरी मिलने में लगेगा कितना समय :
क्लर्क की इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिमिनरी टेस्ट, मेंस टेस्ट और एक लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाना है। हालांकि अभ्यर्थियों को इस भर्ती में चयनित होने और नौकरी हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। दरअसल SBI में निकली क्लर्क की पिछली भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आठ से 10 महीनों के भीतर पूरी कर ली गई थी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि SBI इस बार भी इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया पूरा करने में ज्यादा समय नहीं लगाएगी। गौरतलब है कि नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रीलिमिनरी टेस्ट का आयोजन नवंबर में और मेंस का आयोजन दिसंबर या जनवरी में किया जा सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन :
इस भर्ती में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त या समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं अगर आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर देख लेना चाहिए।
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, PET, NDA/NA, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगीपरीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशनलें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।