{"_id":"60e9562b8ebc3ee2201d97d7","slug":"sbi-clerk-prelims-exam-date-2021-postponed-sbi-co-in-junior-associate-clerk-new-dates-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा: जूनियर एसोसिएट्स एग्जाम स्थगित, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा: जूनियर एसोसिएट्स एग्जाम स्थगित, पढ़िए पूरी खबर
Sat, 10 Jul 2021 03:30 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 10 Jul 2021 03:30 PM IST
सार
- भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट्स पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। जूनियर एसोसिएट्स पदों की परीक्षा कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण स्थगित की गई है। यह परीक्षा शिलांग, अगरतला, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) और नासिक केंद्रों में आयोजित होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, अभी परीक्षा की नई तारीख की घोषणा नहीं हुई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बैंक ने 10 जुलाई से 13 जुलाई तक शिलांग, अगरतला, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) और नासिक केंद्रों में आयोजित होने वाले जूनियर एसोसिएट्स के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। परीक्षा की संशोधित तिथि इन केंद्रों के लिए बाद में अधिसूचित की जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-राजस्थान पटवारी भर्ती: पदों की संख्या बढ़कर 5,378 हुई, 30 जुलाई से फिर आवेदन, परीक्षा तिथि जानिए
आपको बता दें कि अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि बैंक ने एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 को वेबसाइट पर पहले ही अपलोड कर दिया था। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 29 जून को ही जारी कर दिया गया था।