फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   rajasthan patwari exam rsmssb increase in the number of post

राजस्थान पटवारी भर्ती: पदों की संख्या बढ़कर 5,378 हुई, 30 जुलाई से फिर आवेदन, परीक्षा तिथि जानिए

Fri, 09 Jul 2021 11:46 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 09 Jul 2021 11:46 AM IST
सार

  • राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। पटवारी भर्ती के लिए 957 पदों में इजाफा किया गया है। 

विज्ञापन
rajasthan patwari exam rsmssb increase in the number of post
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। पटवारी भर्ती के लिए 957 पदों में इजाफा किया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है, उनको एक बार फिर से मौका दिया जा रहा है। बढ़ी हुई रिक्तियों के लिए इसी महीने से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आईबीपीएस आरआरबी : प्री-एग्जाम ट्रेनिंग के लिए प्रवेश पत्र आज होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
विज्ञापन



5,378 हुई पटवारी भर्ती के पदों की संख्या
राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से निकाली गई पटवारी भर्ती के पदों की संख्या अब 5,378 हो गई है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए इससे पहले 4421 पदों को भरा जाना था, लेकिन पदों की संख्या में बढ़ोतरी करके अब 5,378 कर दिया गया है। वहीं, परीक्षा की तिथियां भी जारी कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

23 व 24 अक्टूबर को होगी परीक्षा
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर को होगा। हालांकि अभी पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि बढ़ी हुई रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी और 5 अगस्त तक चलेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed