SBI Clerk प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2019 जारी कर दिया है। SBI क्लर्क परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अपने प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। इस खबर में आगे दी गई लिंक से भी आप परिणाम देख सकते हैं।
आपको बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ये प्रारंभिक परीक्षा 22, 23 और 30 जून को ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की गई थी। SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। यह मुख्य परीक्षा 10 अगस्त, 2019 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वहीं, मुख्य परीक्षा के एडमिट कॉर्ड जुलाई माह के अंत तक जारी होने की संभावना है। इस वर्ष एसबीआई क्लर्क परीक्षा के माध्यम से कुल 8693 पदों पर भर्ती होगी। अपने परीक्षा परिणाम को उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI Clerk Prelims Exam 2019: ऐसे करें चेक-
चरण 1- सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
चरण 2. उसके बाद एसबीआई क्लर्क रिजल्ट वाली लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4. मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 5. अब अपना परिणाम डाउनलोड करें।
चरण 6. एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।