SBI Clerk Exam 2022 : एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें इसमें कितने होंगे पास और कैसे तैयार होगी मेरिट
SBI में क्लर्क के 5008 पदों पर निकली भर्ती के लिए प्रीलिम्नरी परीक्षा का आयोजन 12 से 25 नवंबर के बीच किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट बैंक ऑफ (SBI) में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के पदों पर निकली भर्ती के लिए प्रीलिम्नरी परीक्षा नवंबर महीने में आयोजित की जानी है। SBI ने इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा का आयोजन 12, 19, 20 और 25 नवंबर 2022 को किया जाना है। SBI द्वारा क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 के लिए ये लिंक पिछले हफ्ते एक्टिव हो गया था। जिसके माध्यम से अभ्यर्थी 25 नवंबर 2022 तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। SBI ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 7 से लेकर 27 सितंबर के बीच आवेदन मांगे थे। इस भर्ती के जरिए कुल 5486 पदों को भरा जाएगा। जिसमें 5008 रेगुलर क्लर्क व बाकी पद बैकलॉग के हैं। 5 हजार से अधिक पदों पर लाखों उम्मीदवारों के दावेदारी पेश करने के कारण परीक्षा में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास SBI Clerk Batch 2022 : Join Now की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्प्लीट तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
एसबीआई ईबुक्स
एसबीआई क्लर्क मॉक टेस्ट
एसबीआई पिछले प्रश्न पत्र
इसमें कितने होंगे पास :
इस भर्ती के जरिए कुल 5008 पदों को भरा जाना है। SBI द्वारा इसके लिए जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रीलिम्नरी टेस्ट में कुल रिक्तियों की संख्या के 10 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो इसके प्रीलिम्नरी टेस्ट में तकरीबन 50 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके इन्हें मेंस के लिए बुलाया जा सकता है।
कैसे तैयार होगी मेरिट लिस्ट :
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट राज्य और उनकी कैटेगरी के हिसाब से तैयार की जाएगी। गौरतलब है कि मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए अभ्यर्थियों के सिर्फ मेंस के मार्क्स का इस्तेमाल किया जाना है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक प्रीलिम्नरी परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की है और इसके मार्क्स को मेरिट लिस्ट बनाने के लिए नहीं इस्तेमाल किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट सिर्फ मेंस के मार्क्स के आधार पर तैयार की जानी है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।