SBI भर्ती 2021: शुरू होने वाली है भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क भर्ती, ऐसे करें तैयारी
सरकारी नौकरी आज के समय में युवाओं की पहली प्राथमिकता होती है। इसमें भी सरकारी बैंक में नौकरी सबसे विशेष मानी जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अच्छे करियर के लिए सरकारी नौकरी आज के समय में युवाओं की पहली प्राथमिकता होती है। इसमें भी सरकारी बैंक में नौकरी सबसे विशेष मानी जाती है। क्योंकि सरकारी बैंक में नौकरी एक बेहद ही आराम की नौकरी की होती है। इसी के साथ अगर बात देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी की हो तो फिर इससे बेहतर क्या ही होगा।
अगर आप भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क (SBI Clerk 2021) की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास भी एक सुनहरा मौका है। SBI में Clerk के पदों पर जल्दी ही भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। आप SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in/ पर इससे संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
क्या हैं प्रमुख तिथियां
SBI Clerk 2021 की अधिसूचना अप्रैल महीने में जारी की जाने की संभावना है। साथ ही इसके लिए आवेदन भी अप्रैल महीने में ही शुरू होंगे। हालांकि परीक्षा की तिथियों के बारे में अभी कुछ कह पाना संभव नहीं है।
क्या है SBI Clerk 2021की चयन प्रक्रिया
- SBI Clerk 2021 की चयन प्रक्रिया के 2 चरण हैं। पहला प्रीलिम्स व दूसरा मेन्स परीक्षा।
- प्रीलिम्स परीक्षा में रीजनिंग एबिल्टी, क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड व इंग्लिश लैंग्वेज विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पेपर में कुल 100 प्रश्न आते हैं।
- SBI Clerk 2021 के दूसरे चरण में मेन्स परीक्षा होती है जो कि 4 वर्गों में विभाजित होती है।
- इसमें जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिल्टी, व कंप्यूटर ऐप्टीट्यूड और जनरल इंग्लिश विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
ऐसे करें खुद को तैयार
SBI Clerk 2021 परीक्षा की के लिए आप को आज से खुद को तैयार करना चाहिए। छात्रों की सहायता के लिए safalta.com खास SBI Clerk 2021 फाउंडेशन बैच लेकर आया है। जिसमें छात्रों को 100 घंटे की लाइव इंटरेक्टिव क्लास व रिकॉर्डेड वीडियो क्लास प्रदान की जाएंगी। साथ ही 80 से ज्यादा पीडीएफ स्टडी मैटेरियल प्रदान किए जाएंगे। ढेरों मॉक टेस्ट व टॉपिक टेस्ट के द्वारा आपकी प्रैक्टिस कराई जाएगी। बता दें कि इस कोर्स की वैधता 6 महीने के लिए है। तो वहीं इस कोर्स के नए बैच 19 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं।
तो फिर देर किस बात की आज ही विजिट करें safalta.com और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी डाउनलोड करें safalta.com ऐप। http://bit.ly/safaltaapp