SBI CBO 2023: एसबीआई में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 5280 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, अभी करें अप्लाई
SBI CBO Recruitment 2023: एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 5000 से अधिक पदों पर आवेदन करने की समयसीमा बेहद नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए अभी नीचे बताए तरीके से इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विस्तार
SBI CBO Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक में सर्किल आधारित अधिकारी के 5280 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कई दिनों से चल रही है। पंजीकरण की समयसीमा बेहद ज्यादा नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार बिना समय गवांए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी आगे पढ़ें।
कल है अंतिम तिथि
एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर है। पहले इन पदों के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर थी, जिसे आगे बढ़ाकर 17 दिसंबर, 2023 कर दिया गया था। एसबीआई सीबीओ भर्ती परीक्षा 2023 अस्थायी रूप से जनवरी 2024 के लिए निर्धारित है।
पात्रता मापदंड
आयुसीमा: इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 31 अक्तूबर, 2023 को 21 वर्ष से कम नहीं और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
शैक्षिक योग्यता: आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (आईडीडी) सहित केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।
चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा, दस्तावेजों की स्क्रीनिंग और अंतिम शारीरिक साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट है।
इस तरह करें आवेदन
- एसबीआई के करियर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
- "RECRUITMENT OF CIRCLE BASED OFFICERS" के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- खुद को रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
- जरूरी विवरण दर्ज करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य में सहुलियत के लिए इस फॉर्म का एक प्रिंटआउट लें।