{"_id":"63dcf97feedb513b287b127a","slug":"sbi-cbo-interview-call-letter-released-know-how-to-download-online-at-sbi-co-in-2023-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SBI CBO Interview Call Letter : भारतीय स्टेट बैंक ने जारी किया सीबीओ का इंटरव्यू कॉल लेटर, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SBI CBO Interview Call Letter : भारतीय स्टेट बैंक ने जारी किया सीबीओ का इंटरव्यू कॉल लेटर, ऐसे करें चेक
Fri, 03 Feb 2023 05:39 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 03 Feb 2023 05:39 PM IST
सार
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल आधारित अधिकारी (CBO) के पद के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी किया है।
विज्ञापन
Sbi Recruitment 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SBI CBO 2022 Interview Letter Released: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल आधारित अधिकारी (CBO) के पद के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी किया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपना इंटरव्यू कॉल लेटर एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर 17 फरवरी, 2023 तक उपलब्ध रहेगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
एसबीआई सीबीओ परीक्षा का परिणाम 30 जनवरी को घोषित किया गया था। एसबीआई ने 04 दिसंबर 2022 को देश के 33 राज्यों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई का यह भर्ती अभियान 1422 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 1400 नियमित रिक्तियां हैं और 22 बैकलॉग रिक्तियां हैं। ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के सामान्यीकरण के आधार पर अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाएगी।
ऐसे करें डाउनलोड
- एसबीआई के करियर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
- होमपेज पर, सीबीओ पोस्ट लिंक के तहत “डाउनलोड इंटरव्यू कॉल लेटर” पर क्लिक करें।
- अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- इंटरव्यू कॉल लेटर देखें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें