फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Nukari SEBI Recruitment 2020 Vacancy for Officer Grade A (Assistant Manager) posts

SEBI में चल रही हैं भर्तियां, युवाओं को मिला आवेदन का एक और मौका

Thu, 20 Aug 2020 08:00 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 20 Aug 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Nukari SEBI Recruitment 2020 Vacancy for Officer Grade A (Assistant Manager) posts

SEBI Recruitment 2020 – भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां ऑफिसर ग्रेड-ए (सहायक प्रबंधक) के पदों पर की जाएंगी। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं, तो समय गंवाए बिना तुरंत आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव किए गए थे, जिसके बाद आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2020 कर दी गई थी। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। 

विज्ञापन


आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। 

पदों का विवरण :
पद का नाम :                                पदों की संख्या : 

ऑफिसर ग्रेड-ए (सहायक प्रबंधक)       कुल  147 पद

महत्वपूर्ण तिथियां :

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 07 मार्च, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 31 अक्तूबर, 2020

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

आवेदन कैसे करें :
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने से पहले आगे दी गई अधिसूचना जरूर देखें। उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट www.sebi.gov.in पर जाकर 31 अक्तूबर, 2020 तक पंजीकरण प्रक्रिया को नोटिफिकेशन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा करें। किसी तरह की गलती रह जाने पर आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया : 
इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  
आधिकारिक नोटिस के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed