फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri SSB Recruitment 2020 apply for Constable, Lab Assistant, Driver and other posts govt jobs

SSB Recruitment 2020: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, यहां निकली हैं बंपर भर्तियां

Wed, 02 Sep 2020 07:32 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 02 Sep 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri SSB Recruitment 2020 apply for Constable, Lab Assistant, Driver and other posts govt jobs
SSB

SSB Recruitment 2020: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कॉन्स्टेबल के अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार एसएसबी में इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सशस्त्र सीमा बल द्वारा इन नियुक्तियों के लिए जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। इसके लिए आप संबंधित वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर इस खबर में आगे दी गई लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन

Sarkari Naukri SSB Recruitment 2020 apply for Constable, Lab Assistant, Driver and other posts govt jobs
पदों का विवरण –
पदों का नाम– 
कॉन्स्टेबल
चालक – 574 पद
लैब असिस्टेंट – 21 पद
वेटेनरी – 161 पद
आया (केवल महिला) – 5 पद
बढ़ई – 3 पद
प्लम्बर – 1 पद
पेंटर – 12 पद
दर्जी – 20 पद
मोची – 20 पद
माली – 9 पद
बावरची (पुरुष) – 232 पद
बावरची (महिला) – 26 पद
धोबी (पुरुष) – 92 पद
धोबी (महिला) - 28 पद
नाई (पुरुष) – 75 पद
नाई (महिला) – 12 पद
सफाईवाला (पुरुष) – 89 पद
सफाईवाला (महिला) – 28 पद
जल वाहक (पुरुष) – 101 पद
जल वाहक (महिला) – 12 पद
वेटर (पुरुष) – 1 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

Sarkari Naukri SSB Recruitment 2020 apply for Constable, Lab Assistant, Driver and other posts govt jobs

महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि : 29 अगस्त, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 27 सितंबर, 2020

शैक्षणिक योग्यता : 
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या इसके समकक्ष होना आवश्यक है।

आयु सीमा –
पदों के अनुसार उम्मीदवारों की अधिकतम आयु और न्यूनतम आयु अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आगे की स्लाइड्स में नोटिफिकेशन लिंक दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Sarkari Naukri SSB Recruitment 2020 apply for Constable, Lab Assistant, Driver and other posts govt jobs

आवेदन शुल्क -
सामान्य / ओबीसी और ईडब्लयूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 100 रुपये
एससी / एसटी / भूतपूर्व सैनिकों / महिलाओं को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

ऐसे करें आवेदन -  
आवेदन की प्रक्रिया 29 अगस्त, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की आधिकारिक वेबसाइट ssb.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed