फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में निकलीं बंपर भर्तियां, जानिए आवेदन प्रक्रिया 

Sat, 12 Feb 2022 07:38 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 12 Feb 2022 07:38 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Teacher Bharti Admit Card Answer Key Notifications 12 Feb Hindi News Updates: amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Sarkari Results 2022 Live Sarkari Bharti Latest Govt Jobs Notifications 12 February Jobs Bank Railway BPSC, upnhm, Results Hindi News Updates
सरकारी नौकरी सरकारी रिजल्ट्स लाइव अपडेट 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:32 PM, 12-Feb-2022

Sarkari Naukri live: ऐसे करें अपना आवेदन

जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
07:21 PM, 12-Feb-2022

Govt Job Update: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का प्रवेश जारी

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर ग्रेड -2, स्टेनोग्राफर ग्रेड -3, स्टेनोग्राफर ग्रेड -3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ), असिस्टेंट ग्रेड -3 और असिस्टेंट ग्रेड -3 (अंग्रेजी जानकार) भर्ता के लिए प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
06:07 PM, 12-Feb-2022

सरकारी नौकरी 2022: 15 फरवरी से होगी परीक्षा

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की ओर से शारीरिक परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी, 2022 से 17 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। परीक्षा का आयोजन ओएसएपी, 7वीं बटालियन ग्राउंड, चंद्रशेखरपुर, भुवनेश्वर में सुबह 6.30 बजे से किया जाएगा। 
05:11 PM, 12-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना आवेदन ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 
04:22 PM, 12-Feb-2022

सरकारी नौकरी: ओडिशा एसएससी ने जारी किया एसआई भर्ती शारीरिक परीक्षा का प्रवेश पत्र

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने एसआई भर्ती के लिए शारीरिक (पीएसटी) परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
03:10 PM, 12-Feb-2022

Govt Jobs Update: 7 मार्च है आवेदन की आखिरी तारीख

आरआरसी भुवनेश्वर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 7 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:12 PM, 12-Feb-2022

सरकारी नौकरी: 756 है रिक्त पदों की संख्या

आरआरसी भुवनेश्वर अप्रेंटिस भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 756 हैं। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत रेलवे के विभिन्न वर्कशॉप/यूनिट के लिए की जा रही है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।
12:21 PM, 12-Feb-2022

Sarkari Naukri: आरआरसी भुवनेश्वर ने अप्रेंटिस के सैकड़ों पदों पर निकालीं भर्तियां

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) आरआरसी भुवनेश्वर ने अप्रेंटिस के सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
11:35 AM, 12-Feb-2022

Sarkari Job Live: UP NHM CHO Recruitment 2022 भर्ती का विवरण

कुल पदों की संख्या - 4 हजार

1. सामान्य वर्ग के लिए पदों की संख्या- 1600
2. ईडब्ल्यूएस की लिए पदों की संख्या- 400
3. ओबासी वर्ग के लिए पदों की संख्या- 1080
4. एससी वर्ग के लए पदों की संख्या- 840
5. एसटी वर्ग के लए पदों की संख्या- 80
10:59 AM, 12-Feb-2022

Sarkari Naukri: 13 फरवरी है आवेदन की आखिरी तारीख

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 फरवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 13 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed