10वीं पास हैं तो करें आवेदन, भारतीय डाक विभाग में 3000 से ज्यादा पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां
Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग, तमिलनाडु सर्किल ने तीन हजार से ज्यादा रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें। आपको बता दें कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2020 है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
महत्वपूर्ण तिथियां :
पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 01 सितंबर, 2020
पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 30 सितंबर, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त संस्थान / बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। अन्य योग्यताओं की जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक से अधिसूचना देखें।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) कुल 3162 पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय डाक विभाग, तमिलनाडु सर्किल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.appost.in/gdsonline/Home.aspx या इस खबर में आगे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर उसे डाउनलोड कर उसे पढ़ें। नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़कर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 30 सितंबर, 2020 तक पूरा करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।