फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri NHM Rajasthan Recruitment 2020 apply for Community Health Officer (CHO) posts application last date Extended

युवाओं के लिए खुशखबरी, NHM में हो रही 6310 पदों पर भर्तियों के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 16 Sep 2020 03:48 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 16 Sep 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri NHM Rajasthan Recruitment 2020 apply for Community Health Officer (CHO) posts application last date Extended
NHM Rajasthan Recruitment 2020 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे, युवाओं के लिए बहुत अच्छा मौका सामने आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान में चल रही भर्ती की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें ये भर्ती कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 6000 हजार से ज्यादा रिक्त पदों के लिए NHM की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अब 21 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदक पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई आधिसूचना को जरूर पढ़ें। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर...
विज्ञापन


पदों का विवरण :
पद का नाम :                                       पदों की संख्या : 

कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर (CHO)           कुल 6310 पद

महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 02 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 21 सितंबर, 2020

शैक्षणिक योग्यता :
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम्यूनिटी हेल्थ में बीएससी या नर्स की डिग्री  होनी अनिवार्य है। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें। 
विज्ञापन


 

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है।  

आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर, 2020 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन लिंक से आवेदन करने की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे यदि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के बाद एक प्रिंटआउट भी ले लें। 

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।  
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  
आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed