फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020: हाईकोर्ट, रेलवे, LIC, नीति आयोग समेत कई जगहों पर नौकरियां, तुरंत करें आवेदन

Sun, 20 Dec 2020 04:33 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 20 Dec 2020 04:33 PM IST
खास बातें

Live: Sarkari Naukri 2020 Updates: क्या सिर्फ मेहनत करने से सरकारी नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है? नहीं, इसके लिए जरूरी है सही सूझ-बूझ भी। नौकरी के लिए अब आपको महीनों इंतजार करने की जरूरत नहीं है। लाइव ब्लॉग आपको लेटेस्ट भर्तियों से अपडेट रखेगा। बता दें कि हम amarujala.com पर प्रतिदिन नवीन नौकरियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही आपको योग्यता, पदों की संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri LIVE Updates 2020:  Vacancies in LICHFL, IOCL, BOI, NTPC Delhi etc. Apply now
Sarkari Naukri Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

04:30 PM, 20-Dec-2020

लेक्चरर के पदों पर भर्तियां, 1.5 लाख तक सैलरी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) में लेक्चरर के कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2020 तक सक्रिय रहेगी। 21 वर्ष से ऊपर वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को 1,50,000 से ज्यादा सैलरी भी मिलेगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की नीचे दिए लिंक से तुरंत करें आवेदन।

(Apply Online)
नोटिफिकेशन लिंक
03:17 PM, 20-Dec-2020

यूपी बिजली विभाग में सरकारी नौकरियां, आवेदन के लिए बस कुछ ही दिन बाकी

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आंमत्रित किए गए हैं। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर 28 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए केवल ऑब्जेक्टिव टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 

Apply Online
विज्ञापन
02:09 PM, 20-Dec-2020

हाई कोर्ट में हो रही हैं नियुक्तियां, बस चाहिए ये योग्यता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये आवेदन जिला अदालतों में जज भर्ती के लिए हैं। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2021 से शुरू होगी और 19 फरवरी तक खुली रहेगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
01:31 PM, 20-Dec-2020

एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरियां

AAI Recruitment 2021: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से जारी है। खास बात है कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online
12:33 PM, 20-Dec-2020

भारतीय खुफिया विभाग में बंपर भर्तियां, आज ही करें आवेदन

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में दो हजार पदों पर भर्तियां हो रही हैं। यहां असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 09 जनवरी, 2021 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इतना ही नहीं 1,42,400 रुपए तक वेतन भी निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें। 
11:40 AM, 20-Dec-2020

यूपी विधान सभा में भर्तियां, करें आवेदन

उत्तर प्रदेश विधान सभा में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 08 दिसंबर से शुरू भी हो चुकी है। यदि आप 21 वर्ष या इससे ऊपर हैं तो आप नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर, रिव्यू ऑफिसर, एडिटर समेत कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इतना ही नहीं, सभी पदों के लिए अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।

(Apply Online)
विज्ञापन
विज्ञापन
11:14 AM, 20-Dec-2020

LIC में हो रही है भर्तियां, 14 लाख तक मिलेगा सैलरी पैकेज

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए निकाले गए हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर होगा और आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना। यदि आपने कंप्यूटर साइंस से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया है तो तुरंत आवेदन करेें।

नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
10:24 AM, 20-Dec-2020

NITI Aayog: दिल्ली में सरकारी नौकरियां, सैलरी 2 लाख से भी ज्यादा

नीति आयोग ने कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए की जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 24 दिसंबर, 2020 से पहले ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। 24 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना होगा और दो लाख से भी ज्यादा सैलरी निर्धारित की गई है। 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन
(Apply Online)
09:53 AM, 20-Dec-2020

ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरियां

Indian Coast Gurad: आईसीजी ने असिस्टेंट कमांडेंट के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ग्रेजुएट की डिग्री वाले इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन लिंक केवल 21 से 27 दिसंबर, 2020 तक ही सक्रिय रहेगा। आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना होगा। इस नौकरी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

Apply Online
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed