फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020: कई बड़े विभागों में सरकारी नौकरी कर रही है आपका इंतजार, छूट न जाए मौका

Sat, 05 Dec 2020 05:56 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 05 Dec 2020 05:56 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2020: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना बहुत से युवाओं का सपना है। उन सभी को बस एक मौके की तलाश है। यहां हम उन युवाओं के लिए अनेक मौके की जानकारी लेकर आए हैं। आज की लाइव स्टोरी में आपको हाल ही में आई नौकरियों से अवगत कराएंगे। यहां amarujala.com आपको बताएंगे कि किन-किन सरकारी विभागों में कौन-कौन से पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri LIVE Updates 2020 today in Hindi: Vacancies in AIIMS, CSEB, BSUSC, UPPCL etc, Apply now
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

05:52 PM, 05-Dec-2020

ग्रेजुएट्स के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरियां

AAI Recruitment 2020: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी एएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी। खास बात है कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
04:03 PM, 05-Dec-2020

10वीं पास के लिए डाक विभाग में नौकरियां

पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के अनेक पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर 11 दिसंबर तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के मान्य होंगे। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। 

आधिकारिक अधिसूचना 
ऑनलाइन आवेदन (APPLY ONLINE)
विज्ञापन
03:19 PM, 05-Dec-2020

दसवीं पास के लिए सरकारी भर्तियां

NICL - नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी है। एजेंट के रिक्त पद के लिए आवेदन निकाले हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 31 दिसंबर, 2020 तक या उससे पहले आवेदन करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन  देखें।
01:32 PM, 05-Dec-2020

उत्तर प्रदेश में बंपर सरकारी नौकरियां

UPPCL: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी करने का यह शानदार मौका है। यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर 04 दिसंबर, 2020 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आपको किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा, केवल ऑब्जेक्टिव टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 
12:41 PM, 05-Dec-2020

अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां

IOCL में ट्रेड और टेक्नीशियन अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन लिंक के माध्यम से पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद ही आवेदन करें। 18 से 24 वर्ष की आयु के बीच के उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। एक उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा होना आवश्यक है। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, तुरंत करें आवेदन।

Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन
11:42 AM, 05-Dec-2020

LDC के पदों पर भर्तियां, 10वीं, 12वीं पास और स्नातक करें आवेदन

केरल स्टेट को-ऑपरेटिव सर्विस एग्जामिनेशन बोर्ड में लोअर डिवीजनल क्लर्क के पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 02 दिसंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर, 2020 तक कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन का एक आखिरी मौका और है। इन पदों पर 10वीं, 12वीं और स्नातक कर चुके उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

एप्लीकेशन फॉर्म
CSEB
10:50 AM, 05-Dec-2020

लेखपाल के पदों पर बंपर भर्तियां

यूपी लेखपाल भर्ती 2020: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में 7882 लेखपालों के पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी ) को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इन पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। आयोग इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। 
10:06 AM, 05-Dec-2020

ग्रेजुएट्स के लिए नौकरियां

Jobs in BHU: बीएचयू में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 दिसंबर, 2020 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। बीएससी की डिग्री इस नौकरी के लिए निर्धारित की गई है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की नीचे दिए गए लिंक से जल्द ही आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर आवेदन करें। 

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
09:19 AM, 05-Dec-2020

Sarkari Naukri 2020: कई बड़े विभागों में सरकारी नौकरी कर रही है आपका इंतजार, छूट न जाए मौका

AIIMS Recruitment 2020: ऑल इंडिया इंस्ट्टीयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), भुवनेश्वर ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार एम्स फैकल्टी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना होगा, मात्र एक इंटरव्यू के आधार पर ही सेलेक्शन होगा। तो फिर देर किस बात की, अभी नीचे दिए लिंक से तुरंत करें आवेदन।

नोटिफिकेशन लिंक 
(Apply Online)
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed