फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020: सरकारी नौकरी पाने का सपना अब होगा पूरा, आज इन विभागों ने मांगे हैं आवेदन

Tue, 08 Dec 2020 05:59 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 08 Dec 2020 05:59 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 LIVE: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना बहुत से युवाओं का सपना है। उन सभी को बस एक मौके की तलाश है। यहां हम उन युवाओं के लिए अनेक नौकरियों की जानकारी लेकर आए हैं। आज की लाइव स्टोरी में आपको हाल ही में आई नौकरियों से अवगत कराएंगे। यहां हम amarujala.com आपको बताएंगे कि किन-किन संस्थानों में सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। साथ ही अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri LIVE Updates 2020 today in Hindi: Apply for SBI Apprentice, BSUSC, SSB and National Sugar Institute, etc.
Sarkari Naukri Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

05:56 PM, 08-Dec-2020

केंद्र सरकार में नौकरियां, मिलेगी अच्छी सैलरी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। मात्र एक इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर, 2020 से पहले कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 60,000 से 80,000 तक प्रति महीना सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। 

Apply Online
05:21 PM, 08-Dec-2020

सशस्त्र सीमा बल बंपर भर्तियां, 10वीं पास करें आवेदन

SSB Recruitment 2020: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कॉन्स्टेबल के 1522 पदों पर बंपर भर्तियां हो रही हैं। जो उम्मीदवार एसएसबी में इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। 18 से 27 उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने के लिए एक उम्मीदवार का दसवीं पास होना अनिवार्य है।

नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक
विज्ञापन
04:28 PM, 08-Dec-2020

लोक सेवा आयोग में नौकरी का शानदार मौका

पंजाब लोक सेवा आयोग में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। अभ्यर्थी इस वेबसाइट www.ppsc.gov.in के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 

Apply online (सिविल)
Apply online (मकैनिकल)
03:46 PM, 08-Dec-2020

उत्तर प्रदेश में बंपर सरकारी भर्तियां

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में नौकरी करने का यह शानदार मौका है। यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर 28 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आपको किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा, केवल ऑब्जेक्टिव टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 

Apply Online
02:16 PM, 08-Dec-2020

दसवीं पास के लिए IOCL में नौकरियां

IOCL में ट्रेड अपरेंटिस के 493 रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन लिंक के माध्यम से पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद ही आवेदन करें। 18 से 24 वर्ष की आयु के बीच के उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। एक उम्मीदवार का दसवीं पास और साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई कोर्स का होना आवश्यक है। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, तुरंत करें आवेदन।

Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन
01:24 PM, 08-Dec-2020

10वीं, 12वीं पास और स्नातकों के लिए नौकरी के मौके

केरल स्टेट को-ऑपरेटिव सर्विस एग्जामिनेशन बोर्ड में लोअर डिवीजनल क्लर्क के पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 02 दिसंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर, 2020 तक कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन का एक आखिरी मौका और है। इन पदों पर 10वीं, 12वीं और स्नातक कर चुके उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

एप्लीकेशन फॉर्म
CSEB
12:26 PM, 08-Dec-2020

NTPC में सरकारी नौकरी का शानदार मौका

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये भर्तियां डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए हो रही हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। इन पदों पर 25 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

Apply Online
11:23 AM, 08-Dec-2020

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए DRDO में फैलोशिप

DRDO के इंस्टीट्यूट डिफेंस बायोइंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रोमेडिकल लैबोरेट्री (DEBEL) ने जूनियर रिसर्च फैलो के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यदि आपने मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, पॉलिमर साइंस एंड टेक्नॉलोजी आदि चुनिंदा विषयों में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फैलोज को एचआरए के अलावा 31000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। खास बात यह है कि इन पदों पर नौकरी के लिए आपको किसी लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना होगा, मात्र एक ऑनलाइन इंटरव्यू के बेसिस पर ही सेलेक्शन होगा। तो फिर देर किस बात की, 20 दिसंबर, 2020 से पहले ही आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।

नोटिफिकेशन लिंक 
10:35 AM, 08-Dec-2020

10वीं पास के लिए नौकरियां

पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के अनेक पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर केवल 11 दिसंबर तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के मान्य होंगे। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। 

आधिकारिक अधिसूचना 
(APPLY ONLINE)
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed