{"_id":"6af8c81caf69e9c60a0ceb5b","slug":"tanishka-scored-36-runs-against-nepal-india-under-19-a-team-won-by-125-runs-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-142402-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के खिलाफ तनिष्का ने बनाए 36 रन, भारत अंडर-19 ए टीम 125 रन से जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के खिलाफ तनिष्का ने बनाए 36 रन, भारत अंडर-19 ए टीम 125 रन से जीती
विज्ञापन
झज्जर। भारत महिला अंडर-19 टी-20 त्रिकोणीय सीरीज में भारत अंडर-19 ए टीम ने नेपाल को 125 रन से हरा दिया। मुकाबले में बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 36 रन बनाए। उन्होंने क्षेत्ररक्षण के दौरान एक कैच भी पकड़ा।
बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सीओई ग्राउंड-3 में खेले गए मुकाबले में भारत अंडर-19 ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाए। तनिष्का ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 80 रन ही बना सकी। इस तरह भारत अंडर-19 ए ने 125 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।