फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live 2021 : जम्मू-कश्मीर, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्तियां

Mon, 29 Mar 2021 03:17 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 29 Mar 2021 03:17 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Live 2021 Latest Govt Jobs News Update : सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी। जम्मू-कश्मीर, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में बंपर भर्तियां निकली हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Live 2021 Latest Govt Jobs News Update with Recruitment Vacancy details
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

03:16 PM, 29-Mar-2021

ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के लिए उम्र सीमा और योग्यता

ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष के मध्य निर्धारित है, जिसके तहत  01 अगस्त, 1989 के बाद और  01 अगस्त, 2003 से पहले जन्म हुआ हो वे ही अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं शैक्षणिक योग्यता में सभी पदों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के पदों पर 12वीं पास और स्नातक भी आवेदन कर सकते हैं। 
 
03:12 PM, 29-Mar-2021

यहां 10वीं-12वीं पास को सीधे मिल रही है सरकारी नौकरी

केंद्रीय स्वायत्त संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एजुकेशन एंड एम्प्लोयमेंट की ओर से 138 पदों पर सरकारी भर्ती के लिए आवदेन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर की भर्ती (Block Program Supervisor Recruitment) के लिए है। बता दें कि डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान राजस्थान के टोंक शहर में स्थित है। यह राज्य में स्थित एक प्रमुख केंद्रीय स्वायत्त संस्थान है।  
विज्ञापन
02:38 PM, 29-Mar-2021

जेकेएसएसबी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना रिलीज की तारीख : 26 मार्च, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तारीख : 12 अप्रैल, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 मई, 2021
01:52 PM, 29-Mar-2021

जेकेएसएसबी : रिक्तियों का विवरण

कुल पद 2311 
 
विभाग रिक्तियों की संख्या
स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग 1444
राजस्व विभाग 528
सहकारिता विभाग 256
सामान्य प्रशासन विभाग 52
कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग 21
कौशल विकास विभाग 06
फूलों की खेती, उद्यान और पार्क विभाग 04
12:51 PM, 29-Mar-2021

इस सूबे में 2300 से ज्यादों पदों पर होगी भर्ती

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से विभिन्न विभागों में रिक्त 2300 पदों पद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई विभागों में खाली पदों के लिए एकमुश्त अधिसूचना विज्ञापन जारी कर दिया गया है। सभी के लिए पात्रता मानदंड भी अलग-अलग हैं। हालांकि, आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल, 2021 में शुरू होगी। जम्मू और कश्मीर सिविल सेवा के प्रावधानों के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से भर्ती की जा रही है।  
12:24 PM, 29-Mar-2021

08वीं पास युवाओं के लिए रेलवे भर्ती

भारतीय रेलवे के डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स (डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना, पटियाला) में इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट और फिटर आदि पदों पर आवेदन के लिए 10वीं और 12वीं पास होने के साथ ही आईटीआई पास होना जरूरी है। कैंडिडेट जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन रेलवे डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:49 AM, 29-Mar-2021

रेलवे में बंपर नौकरियां  

भारतीय रेलवे के डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स (डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना, पटियाला) ने इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर और वेल्डर आदि पदों के लिए अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये वेल्डर के आठवीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
10:50 AM, 29-Mar-2021

बीएचयू में जूनियर रिसर्च असिस्टेंट और जेआरएफ की आवश्यकता

उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जूनियर रिसर्च असिस्टेंट और जेआरएफ के पदों पर आवश्यकता है। बीएचयू की अधिसूचना के अनुसार, जूनियर रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल, 2021 है। जबकि जेआरएफ यानी जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर आवश्यकता है। उपरोक्त पदों पर भर्ती आवेदन के लिए आवेदक एमएससी के साथ अनुभवी भी आवेदन कर सकते हैं। जेआरएफ की रिक्ति के लिए यहां क्लिक कर यह अधिसूचना देखें। वहीं, जेआरए यानी जूनियर रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए यहां क्लिक कर यह अधिसूचना देखें। 
 
10:29 AM, 29-Mar-2021

यूपीएससी भर्ती 2021:  सैलरी 1.19 लाख तक 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा निकाली गई उप सचिव पदों के लिए भर्तियों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है। यह ग्रुप ए के पद हैं। इनका वेतनमान करीब 1.19 लाख तक प्रतिमाह तक है। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी तीन मई तक आवेदन कर सकते हैं।
 
09:35 AM, 29-Mar-2021

यूपीएससी : उप सचिव पदों के लिए भर्ती

UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उप सचिव पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। ग्रुप ए की इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उप सचिव की नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए दो महीने का वक्त है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed