फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri ITI Pass Jobs in ECIL Recruitment 1625 Jr Technician posts at ecil.co.in relaxation for Kashmiri Pandits

Sarkari Naukri ITI Pass Jobs: आईटीआई पास के लिए निकलीं बंपर नौकरियां, कश्मीरी विस्थापितों को मिलेगी छूट

Mon, 04 Apr 2022 05:39 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 05:39 PM IST
सार

ECIL Recruitment Sarkari Naukri ITI Pass Jobs: यह भर्ती आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए है। ईसीआईएल ने जूनियर तकनीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। जेटी के पदों के लिए नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार, ईसीआईएल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri ITI Pass Jobs in ECIL Recruitment 1625 Jr Technician posts at ecil.co.in relaxation for Kashmiri Pandits
job

विस्तार

ECIL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी तलाश कर रहे आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आ गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। यह भर्ती आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए है। ईसीआईएल ने जूनियर तकनीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। जेटी के पदों के लिए नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार, ईसीआईएल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

ECIL Recruitment में 1625 पदों पर मिलेंगी नौकरियां

ईसीआईएल द्वारा 1,625 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिनमें से 814 पद इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में, 184 इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में और 627 फिटर ट्रेड में हैं। ईसीआईएल की जूनियर तकनीशियन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल को दोपहर दो बजे तक आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन के लिए तिथि और परीक्षा प्रवेश-पत्र का समय बाद में सूचित किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ECIL Recruitment पात्रता मापदंड और आयु सीमा

आवेदकों की आयु 31 मार्च, 2022 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है। जबकि ओबीसी के लिए तीन साल और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 10 साल की छूट देय होगी। वहीं, कश्मीरी मूल के उम्मीदवारों के लिए भी ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है, जो एक जनवरी, 1980 से 31 दिसंबर, 1989 तक मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के निवासी थे।

 

विज्ञापन

ECIL Recruitment 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक / इलेक्ट्रीशियन / फिटर के ट्रेडों में दो वर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। आईटीटाई में एनटीसी, बोर्ड आधारित बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ-साथ श्रम और रोजगार महानिदेशालय के मल्टी स्किल ट्रेनिंग पैटर्न के तहत एडवांस ट्रेड मॉड्यूल भी शामिल हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास एक साल का अप्रेंटिसशिप अनुभव होना अनिवार्य है। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए योग्यता संबंधी विवरण को देखें।

 

ECIL Recruitment की आवेदन प्रक्रिया

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) की भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.ecil.co.in पर जाना होगा। यहां होम पेज पर करियर ऑप्शन पर क्लिक करें। अब ई-भर्ती पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक अप्रैल, 2022 से 11 अप्रैल, 2022 को दोपहर दो बजे तक चालू रहेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed