फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri in UP Bumper Recruitment Announced by Govt on 1,54,500 vacant posts in Uttar Pradesh Jobs

Sarkari Naukri in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, डेढ़ लाख पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

Sat, 25 Dec 2021 05:54 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 05:54 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। सरकार की ओर से डेढ़ लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती का रास्ता साफ कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने घोषणा करते हुए  इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Sarkari Naukri in UP Bumper Recruitment Announced by Govt on 1,54,500 vacant posts in Uttar Pradesh Jobs
बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। सरकार की ओर से डेढ़ लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती का रास्ता साफ कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने घोषणा करते हुए बताया कि 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में प्रभावित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी, वहीं 17,000 रिक्त पदों पर नई भर्ती की जाएगी। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री द्विवेदी ने शुक्रवार को बापू भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में यह जानकारी देते हुए बताया कि 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की विसंगति को दूर करने हेतु आरक्षित वर्ग के प्रभावित अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती 24 दिसंबर से ही शुरू हो गई प्रक्रिया

इसकी प्रक्रिया शुक्रवार, 24 दिसंबर से ही प्रारंभ कर दी गई है। डॉ द्विवेदी ने बताया कि राज्य सूचना विज्ञान केंद्र को प्रोसेस फ्लो शुक्रवार, दिनांक 24.12.2021 को उपलब्ध करा दिया जाएगा, राज्य सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा प्रोसेस फ्लो (प्रक्रिया) के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की चयन सूची दिनांक 28.12.2021 तक तैयार की जाएगी। राज्य सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा प्राप्त कराई गई चयन सूची का परीक्षण दिनांक 29.12.2021 तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सूचना विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर सूची का प्रकाशन दिनांक 30.12.2021 को किया जाएगा। इसके बाद, जनपद स्तर पर अभिलेखों का परीक्षण दिनांक 03.01.2022 से 05.01.2022 तक किया जाएगा और दिनांक 06.01.2022 को नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाएगा। 

यूपी में 17,000 पदों पर नई भर्ती किए जाने का भी निर्णय लिया

डॉ द्विवेदी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में योजित सिविल अपील संख्या-9529/2017 उप्र राज्य व अन्य बनाम आनन्द कुमार यादव व अन्य में पारित आदेश दिनांक 25.07.2017 द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में 1,37,000 पदों पर दो चरणों (68,500 एवं 69,000) में की गई चयन प्रकिया के उपरांत रिक्त लगभग 17,000 पदों पर नई भर्ती किए जाने का भी निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed