फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौकरियां: ये हैं वो 3 जॉब्स जहां आप कर सकते हैं आवेदन, जानिए विस्तार से

Thu, 17 Jun 2021 06:05 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 17 Jun 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
sarkari naukri 2021 These are the three jobs where you can apply know in detail
जॉब्स - फोटो : Social Media

गर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको तीन नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में सीनियर रेजिडेंट पदों एवं मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा अधिकारियों व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की तरफ से निकाली गई सब इंस्पेक्टर पदों के लिए हैं।



# पहली नौकरी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 106 है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून है।  सीनियर रेसिडेंट पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमडी, एमएस और डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। जनरल अभ्यर्थियों के लिए इन पदों पर आवेदन के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये रखी गई है। जबकि, ओबीसी, एससी एवं एसटी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है।

 

sarkari naukri 2021 These are the three jobs where you can apply know in detail
जॉब्स - फोटो : Social Media

# दूसरी नौकरी
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा अधिकारियों की बंपर नौकरियां निकाली हैं। यहां लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 576 है। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 24 जून दोपहर 12 बजे से लेकर 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों में 144 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी के लिए, 72 रिक्तियां एससी वर्ग के लिए, 242 एसटी वर्ग के लिए , 60 रिक्तियां ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 58 रिक्तियां हैं।  इन पदों के लिए  21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष की उम्र वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एससी / एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 500 रुपये देना होगा।

sarkari naukri 2021 These are the three jobs where you can apply know in detail
हरियाणा पुलिस भर्ती - फोटो : demo pic

#तीसरी नौकरी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 465 रिक्तियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए 21 साल से लेकर 27 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। योग्य एवं इच्छुक महिला और पुरुष अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  सब इंस्पेक्टर की इन नौकरियों के लिए 19 जून से आवेदन की शुरुआत होगी। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए अगले महीने की 2 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इन रिक्तियों में  400 पद पुरुष और 65 महिला सब इंस्पेक्टर के लिए है।

पुरुष पदों के लिए लंबाई 170 सेंटीमीटर और 83 सेंटीमीटर छाती की शर्त रहेगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए लंबाई 168 और छाती 81 सेंटीमीटर वाले पात्र होंगे। महिला पदों के लिए लंबाई 158 व रिजर्व के लिए 156 सेंटीमीटर रखी है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। जनरल अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 150 रुपये और जनरल फीमेल कैंडिडेट को आवेदन शुल्क 75 रुपये देना होगा। वहीं, एससी, बीसी और इडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 35 रुपये देना होगा। वहीं, रिजर्व कैटिगिरी के फीमेल कैंडिडेट को आवेदन शुल्क 18 रुपये देना होगा। आवेदनकर्ता आवेदन शुल्क ई चालान और नेट बैंकिंग के जरिए भर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed