अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको ऐसी ही चार नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप लाखों रुपये की सैलरी पा सकते हैं। ये नौकरियां विभिन्न विभागों की हैं, जहां आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आइए इन नौकरियों के बारे में जानते हैं...
चार नौकरियां: जहां आपको मिल सकती है लाखों की सैलरी, कुल रिक्तियां 1560 से ज्यादा
भोपाल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में नौकरियां
भोपाल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डेंटल सर्जन के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है। कुल रिक्तियों की संख्या 51 है।
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास बीडीएस और डीसीआई की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंटर्नशिप भी अनिवार्य तौर पर मांगी गई है। इन विभिन्न रिक्तियों के लिए 21 साल से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने निकाली नौकरियां
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने विभिन्न पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट- II, प्रोजेक्ट कंसल्टेंट (नॉन-मेडिकल) और अन्य शामिल हैं। आपको बता दें कि इन रिक्तियों में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रति माह एक लाख रुपये तक की सैलरी मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 25 जून 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
इन रिक्तियों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट -II पद के लिए पोस्ट ग्रैजुएशन (एमडी, एमएस, डीएनबी) मांगा गया है। इसके साथ ही एक साल का अनुभव भी मांगा गया है। एमबीबीएस के बाद चार साल का अनुभव मांगा गया है। रिसर्च असोसिएट III के लिए एमपीएच, एमएस, एमफॉर्मा और एमटेक की डिग्री मांगी गई है। वहीं, प्रोजेक्ट कंसलटेंट (नॉन-मेडिकल) के लिए पीएचडी की डिग्री मांगी गई है। प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-2 पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 64,000 रुपये और प्रोजेक्ट रिसर्च एसोसिएट-3 के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 54 हजार रुपये एवं प्रोजेक्ट कंसलटेंट को 1 लाख रुपये तक का वेतन मिलेगा।
भारतीय तटरक्षक बल नाविक जीडी व यांत्रिक के 350 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगा। इंडियान कोस्ट गार्ड की वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in के अनुसार, नाविक/यांत्रिक (पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू होगी। कुल रिक्तियां 350 हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफशियल वेबसाइट पर दो जुलाई से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जुलाई शाम 6 बजे तक है। नाविक जीडी के लिए रिक्तियों की संख्या 260, नाविक डीबी (डोमेस्टिक ब्रांच) 50 और यात्रिक (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स ) 40 है। इन नौकरियों के लिए 18 से 22 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।