Sarkari Naukri 2021: 8वीं पास से लेकर डिग्री धारकों के लिए नौकरी के मौके, तुरंत कर लें आवेदन
{"_id":"6007a13cc4285671ca331e21","slug":"sarkari-naukri-2021-live-updates-today-apply-online-for-india-post-uppcl-nalco-ecil-etc-govt-jobs","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: 8वीं पास से लेकर डिग्री धारकों के लिए नौकरी के मौके, तुरंत कर लें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 20 Jan 2021 06:54 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 20 Jan 2021 06:54 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2021 LIVE Updates: हर साल बहुत से युवा सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू करते हैं। कुछ युवा सरकारी नौकरी की तैयारी बारहवीं के बाद शुरू कर देते है कुछ स्नातक के बाद। इस लिए युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी निकलने का इंतजार होता है। परन्तु कभी कभी आवेदन निकाल भी जाते हैं और उम्मीदवारों को पता भी नहीं चल पाता। इस लिए amarujala.com यहां रोज आपको नई सरकारी नौकरी के लिए निकले आवेदनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:23 PM, 20-Jan-2021
NHM Recruitment 2021: केवल मेरिट से ही होगा सिलेक्शन, करें आवेदन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), हरियाणा में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। 18 वर्ष या इससे ऊपर वाले युवा आवेदन करने के योग्य होंगे। साथ ही किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी।
ऑनलाइन आवेदन लिंक(Apply Online)
ऑनलाइन आवेदन लिंक(Apply Online)
03:22 PM, 20-Jan-2021
NALCO Recruitment 2021: 10वीं पास को मिलेगी 90,000 तक सैलरी
नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए बंपर नौकरियां निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए आपको 90,000 तक सैलरी भी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की, नोटिफिकेशन लिंक से पूरी जानकारी लेकर नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
Apply Online
Apply Online
विज्ञापन
02:20 PM, 20-Jan-2021
PO के रिक्त पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट हैं तो करें आवेदन
ECGC PO Recruitment 2021: ईसीजीसी ने पीओ के कई रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि किसी भी स्ट्रीम के ग्रेजुएट्स इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन लिंक
आवेदन लिंक
01:27 PM, 20-Jan-2021
नीति आयोग में नौकरी करने के लिए तुरंत करें आवेदन, मिलेंगे कई लाभ
NITI Aayog Recruitment 2021: नीति आयोग में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों 24 जनवरी, 2021 तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि आप आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना और आपको आसानी से दिल्ली में सरकारी नौकरी मिल जाएगी। इतना ही नहीं, आपको 60,000 तक प्रतिमाह सैलरी भी मिलेगी। तो जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अधिक जानकारी इस लिंक के माध्यम से मिल जाएगी।
Apply Online
Apply Online
12:48 PM, 20-Jan-2021
दिल्ली में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, करें आवेदन
NIHFW Recruitment 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। स्टेनोग्राफर, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत अन्य कई पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए 8वीं पास से लेकर डिग्री हॉल्डर्स तक अप्लाई कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें। नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
12:07 PM, 20-Jan-2021
बिना परीक्षा ही मिल जाएगी KVS में नौकरी, करें आवेदन
KVS Recruitment 2021: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में डिप्टी कमीशनर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपको बस एक इंटरव्यू देना होगा और आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना। इतना ही नहीं, 209200 रुपये तक मासिक सैलरी भी निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की, लें नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी और तुरंत आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:56 AM, 20-Jan-2021
DRDO: न परीक्षा न इंटरव्यू, मेरिट से ही मिलेगी सरकारी नौकरी
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अप्रेंटिस के कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी, 2021 सक्रिय रहेगी। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन मेरिट पर आधारित होगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें।
महत्वपूर्ण जानकारियां
आवेदन लिंक
महत्वपूर्ण जानकारियां
आवेदन लिंक
10:11 AM, 20-Jan-2021
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए ECIL में नौकरियां, करें आवेदन
ECIL Recruitment 2021: ईसीआईएल ने टेक्निकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि इस नौकरी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना और आपका चयन भी एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
Apply Online
Apply Online
09:29 AM, 20-Jan-2021
टाटा इंस्टीट्यूट में नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 1 लाख से ज्यादा
टाटा इंस्टीट्यूट ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह कि इस नौकरी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं और आपका चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें।
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
08:51 AM, 20-Jan-2021
सीमेंट कॉरपोरेशन में नौकरी का आखिरी मौका, कुछ ही घंटे बाकी
CCI: सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से तुरंत आवेदन करें, आज 20 जनवरी, 2021 को आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो रही है। खास बात है कि आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन किया जाएगा।
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक