फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी पाने का सपना अब करें पूरा, कई बड़े विभाग दे रहे हैं मौका

Wed, 13 Jan 2021 04:44 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 13 Jan 2021 04:44 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: Sarkari Naukri Live 2020: जो युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में दिन-रात एक कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। आज amarujala.com आपको कुछ ऐसे सरकारी विभागों में आवेदन संबंधित जानकारी देगा, जिनमें बंपर भर्तियों के साथ 8वीं पास से लेकर स्नातक तक की योग्यताएं मांगी गई हैं। कभी-कभी हम कई ऐसे पदों पर आवेदन करने से चूक जाते हैं, लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां आपको बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...

Sarkari Naukri 2021 Live Updates Today: Apply for NIHFW, NHPC, Oil India etc. sarkari job vacancy
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:40 PM, 13-Jan-2021

KVS Recruitment 2021: बिना परीक्षा ही मिल जाएगी केवीएस में नौकरी, करें आवेदन

केंद्रीय विद्यालय संगठन ( KVS) में डिप्टी कमीशनर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपको बस एक इंटरव्यू देना होगा और आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना। इतना ही नहीं, 209200 रुपये तक मासिक सैलरी भी निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की, लें नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी और तुरंत आवेदन करें।
04:01 PM, 13-Jan-2021

AAI Recruitment 2021: कई पदों पर नौकरियां, आवेदन का आखिरी मौका

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 जनवरी, 2021 तक ही जारी रहेगी। खास बात है कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online
03:03 PM, 13-Jan-2021

18 वर्ष की आयु है तो अभी करें आवेदन, 20 जनवरी तक है मौका

CCIसीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित पते पर 20 जनवरी, 2021 तक भेज दें। इसके आलावा आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन किया जाएगा। 

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
01:44 PM, 13-Jan-2021

SAIL में करना चाहते हैं सरकारी नौकरी तो 18 जनवरी तक करें आवेदन

SAIL Recruitment 2021: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी, 2021 को ही समाप्त हो जाएगी। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए 10वीं पास से लेकर डिग्री हॉल्डर्स भी आवेदन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 
12:59 PM, 13-Jan-2021

Metro Rail Recruitment 2021: कई पदों पर भर्तियां, आवेदन का आखिरी मौका

Metro Rail Recruitment 2021: उत्तराखण्ड मेट्रो रेल, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड बिल्डिंग कन्सट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूकेएमआरसी) में विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जनवरी, 2021 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फार्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
12:16 PM, 13-Jan-2021

डाक विभाग में बंपर भर्तियां, 10वीं पास हैं तो करें आवेदन

भारतीय डाक विभाग के तहत ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। योग्य अभ्यर्थी 20 जनवरी, 2021 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार नौकरी से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत होने के बाद आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।

APPLY ONLINE 
11:47 AM, 13-Jan-2021

BHEL: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक

भारत की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में कई पदों पर भर्तियां शुरू हो गई हैं। ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों का चयन केवल मेरिट के आधार पर ही होगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक
10:48 AM, 13-Jan-2021

SSC CGL के लिए डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

SSC CGL 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL) 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत कई पदों पर भर्तियां होंगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। हांलाकि पदों पर कुल भर्तियों की जानकारी बाद में दी जाएगी। पिछले साल भी करीब 9500 पदों को भरा गया था। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और तुरंत आवेदन करें।

Apply Online
10:07 AM, 13-Jan-2021

AIIMS Recruitment 2021: कई पदों पर भर्तियां, इंटरव्यू से ही होगा सेलेक्शन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मंगलागिरी ने ट्यूटर, डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जनवरी, 2021 को निर्धारित स्थान पर वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए समय से पहुंच जाएं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
Load More

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed