Sarkari Naukri 2021: कई सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां, 10वीं और 12वीं पास के लिए ढेरों मौके
{"_id":"60249e61348be73cf675d76d","slug":"sarkari-naukri-2021-live-updates-news-today-apply-online-for-nta-cdac-wbhrb-opsc","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: कई सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां, 10वीं और 12वीं पास के लिए ढेरों मौके","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 11 Feb 2021 04:44 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 11 Feb 2021 04:44 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri Updates 2021: सरकारी नौकरी का सपना बहुत से युवा देखते हैं। इस सपने को पूरा करने के लिए सालों बहुत मेहनत करते हैं और इंतजार करते हैं, उनकी योग्यता अनुसार नौकरी के आवेदन निकलने का। परन्तु कभी- कभी ऐसा भी होता है कि आवेदन निकाल भी जाते हैं और छात्रों को पता भी नहीं चलता। इसलिए आपको amarujala.com पर प्रतिदिन नवीन नौकरियों के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही आपको योग्यता, पदों की संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:41 PM, 11-Feb-2021
दिल्ली में 10वीं पास के लिए नौकरियां, तुरंत करें आवेदन
India Post Recruitment 2021: भारतीय डाक विभाग में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गईं हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी, 2021 तक जारी रहेगी। नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
03:47 PM, 11-Feb-2021
IOCL में 12वीं पास के लिए कई पदों पर भर्तियां
IOCL Recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 05 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए 12वीं से लेकर डिग्री धारक उम्मीदवार भी आवदेन कर सकते हैं। इससे संबंधित पूरी जानकारी और आवेदन लिंक आपको इस डायरेक्ट लिंक के माध्यम से मिल जाएंगे।
विज्ञापन
02:47 PM, 11-Feb-2021
10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, जान लें आवेदन प्रक्रिया
Indian Railway Jobs: रेलवे भर्ती सेल (RRC) में अपरेंटिस के अनेक पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 06 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर ही होगा। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
01:29 PM, 11-Feb-2021
UKSSSC: 10वीं पास के लिए नौकरियां, करें आवेदन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक खबर में दिया जा रहा है।
12:10 PM, 11-Feb-2021
10वीं और 12वीं पास के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती, करें आवेेदन
HSSC Constable Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेवल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 7298 पदों पर भर्तियां होंगी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया को बढ़ाकर 25 फरवरी, 2021 तक कर दिया गया है। इतना ही नहीं, 69000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है।
नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक
नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक
10:57 AM, 11-Feb-2021
CDAC Recruitment 2021: ऑनलाइन इंटरव्यू से ही होगा चयन
सेंटर ऑफ डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (C-DAC) ने प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोजेक्ट इंजीनियर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन केवल एक ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
नोटिफिकेशन लिंक
एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
नोटिफिकेशन लिंक
एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन
09:30 AM, 11-Feb-2021
4000 पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आखिरी मौका आज
MPPEB: मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने एमपी पुलिस में कांस्टेबल के 4000 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 11 फरवरी, 2021 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। नीचे दिए नोटिफिकेशन लिंक से नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी लें और तुरंत आवेदन करें।
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
08:58 AM, 11-Feb-2021
UPPCL JE Vacancy 2021: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी, 2021 तक जारी रहेगी। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत नीचे दिए लिंक से आवेदन करें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
ऑनलाइन आवेदन लिंक
08:07 AM, 11-Feb-2021
Sarkari Naukri 2021: कई सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां, 10वीं और 12वीं पास के लिए ढेरों मौके
एनटीए (National Testing Agency) में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। स्टेनोग्राफर, डायरेक्टर समेत कई अन्य पदों के लिए वैकेंसी है। आप अपनी योग्यतानुसार 18 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्ण जानकारी से अवगत होने के बाद नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
आधिकारिक अधिसूचना
(Apply Online)
आधिकारिक अधिसूचना
(Apply Online)