Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी पाने का सपना अब होगा पूरा, जल्द ही कर लें आवेदन
{"_id":"5ff1349e8ebc3e40ca672bb8","slug":"sarkari-naukri-2021-live-updates-news-government-jobs-apply-online-for-up-teacher-and-bank-jobs-2021","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी पाने का सपना अब होगा पूरा, जल्द ही कर लें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 03 Jan 2021 04:15 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 03 Jan 2021 04:15 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri LIVE 2021: गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए सभी मेहनत करते हैं। लेकिन सफलता पाना आसान नहीं होता। नौकरी के लिए मेहनत और सही मौके की तालाश, दोनों ही बेहद जरूरी हैं। ऐसे में लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कब, कहां और किस समय आप सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि amarujala.com के नौकरी पेज पर आपको सरकारी विभागों द्वारा जारी किए गए विज्ञापन भी मिल जाएंगे, जिनके माध्यम से आप समय रहते आवेदन कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
04:08 PM, 03-Jan-2021
मेट्रो रेल भर्ती 2021: मैनेजर, पीआरओ समेत कई पदों पर भर्तियां
उत्तराखण्ड मेट्रो रेल, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड बिल्डिंग कॉन्सट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूकेएमआरसी) में विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जनवरी, 2021 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फार्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
03:15 PM, 03-Jan-2021
यूपी सरकार में कई पदों पर भर्तियां, करें आवेदन
उत्तर प्रदेश विधान सभा में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 07 जनवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। यदि आप 21 वर्ष या इससे ऊपर हैं तो आप नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर, रिव्यू ऑफिसर, एडिटर समेत कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इतना ही नहीं, सभी पदों के लिए अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
(Apply Online)
(Apply Online)
विज्ञापन
02:23 PM, 03-Jan-2021
लेक्चरर की बंपर भर्तियां, सैलरी 1.5 लाख से भी ज्यादा
UPPSC: राज्य के इंटर कॉलेजों में विभिन्न विषयों के लेक्चरर के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर, 2020 से चल रही है। 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार 22 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद होने वाली मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर चयन होगा।
नोटिफिकेशन लिंक (English)
नोटिफिकेशन लिंक (Hindi)
आवेदन लिंक
नोटिफिकेशन लिंक (English)
नोटिफिकेशन लिंक (Hindi)
आवेदन लिंक
01:44 PM, 03-Jan-2021
एयरपोर्ट अथॉरिटी में कई पदों पर नौकरियां, मिल रही है अच्छी सैलरी
AAI Recruitment 2021: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से जारी है। खास बात है कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
Apply Online
Apply Online
12:36 PM, 03-Jan-2021
High Court Vacancy 2021: जल्द शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया
केरल उच्च न्यायालय ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 जनवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। आवेदकों के पास केवल स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए और आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
11:58 AM, 03-Jan-2021
Bank of Baroda: ऑफिसर बनने का मौका, लाखों का सैलरी पैकेज सैलरी पैकेज
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में सिक्योरिटी और फायर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 08 जनवरी, 2021 को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/ के माध्यम से जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:15 AM, 03-Jan-2021
मैनेजर के पदों पर भर्तियां, आवेदन का आखिरी मौका
कैनफिन होम्स इंडिया लिमिटेड ने मैनेजर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार केवल 04 जनवरी, 2021 तक ही ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इतना ही नहीं 65000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। आवेदकों के पास स्नातक की डिग्री आवश्यक तौर पर होनी चाहिए। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी। तो फिर देर किस बात की आज अभी तुरंत आवेदन करें।
10:33 AM, 03-Jan-2021
Rail Wheel Plant Recruitment 2021: अपरेंटिस के कई पदों पर भर्तियां
रेल व्हील प्लांट ने अपरेंटिस के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स व डिप्लोमा हॉल्डर्स के लिए यह शानदार मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 14 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए चयन मेरिट के आधार पर होगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा।
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
09:53 AM, 03-Jan-2021
जुड़ जाइए भारतीय सेना से, 10वीं या 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
भारतीय सेना में नौकरी हर युवा के लिए गर्व की बात है। इससे जुड़ा गौरव व सम्मान युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। बता दें कि ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) गया ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
09:23 AM, 03-Jan-2021
केवल मेरिट से ही होगा सिलेक्शन, आवेदन प्रक्रिया शुरू
NHM Recruitment 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), हरियाणा में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। 18 वर्ष या इससे ऊपर वाले युवा आवेदन करने के योग्य होंगे। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी।