04:10 PM, 02-Feb-2021
पंजाब में 547 पदों पर हो रही भर्ती
ITI करने के बाद भी अगर आप बेरोजगार हैं या अपनी कंपनी या जॉब बदलकर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ITI से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों से जूनियर ड्राफ्ट्समैन की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 फरवरी, 2021 को या उससे पहले sssb.punjab.gov.in पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2021 है।
03:08 PM, 02-Feb-2021
यूपी में एक ऑनलाइन टेस्ट से ही मिलेगी सरकारी नौकरी
UPPCL JE Vacancy 2021: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 03 फरवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। खास बात है कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
खबर से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।
(
Apply Online)
02:13 PM, 02-Feb-2021
AIIMS Delhi में नौकरी का मौका
AIIMS Delhi: एम्स दिल्ली में भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 04 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार
नीचे दिए नोटिफिकेशन लिंक से जानकारी लेकर निर्धारित पते पर अपने सभी जरूरी दस्तावेज और रिज्यूमे भेज दें। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा।
नोटिफिकेशन लिंक
02:03 PM, 02-Feb-2021
एनटीए में कई पदों पर रिक्तियां
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली गईं हैं। ये रिक्तियां ग्रुप ए के पदों के लिए है। बता दें कि ग्रुप ए के पदों पर लाखों की सैलरी मिलती है। ये पद शीर्ष श्रेणी के होते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा मांगे गए आवदेन जॉइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर प्रोग्रामर, प्रोग्रामर, रिसर्च साइंटिस्ट सी आदि पदों के लिए हैं। आवेदक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट
https://nta.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
12:29 PM, 02-Feb-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकारी नौकरी चाहते हैं तो PSSSB, एनटीए समेत यहां करें आवेदन
दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती 2021: 417 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी
दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती 2021 के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जिला न्यायालयों में 417 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां चपरासी / अर्दली / डाक चपरासी, चौकीदार, स्वीपर / सफाई कर्मचारी और सर्वर प्रोसेस के पद के लिए है। इन पदों के लिए 07 फरवरी, 2021 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म दिल्ली जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhidistrictcourts.nic.in पर जारी किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण 07 फरवरी, 2021 से शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार सीधे वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2021 रखी गई है। आवेदकों का चयन संबंधित पद के अनुसार, लिखित परीक्षा के जरिये होगा।