Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकारी नौकरी के लिए आज RBI, IIIT समेत इन विभागों में करें आवेदन
{"_id":"6020e69ea04af65c0a1ecdd5","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-updates-apply-online-for-nihfw-iti-jobs-ecgc-rbi-nta","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकारी नौकरी के लिए आज RBI, IIIT समेत इन विभागों में करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 08 Feb 2021 05:16 PM IST
Devesh Devesh
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Devesh
Updated Mon, 08 Feb 2021 05:16 PM IST
खास बातें
LIVE Government Jobs 2021 (सरकारी नौकरी) Updates in Hindi: हर साल बहुत से युवा सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू करते हैं। कुछ युवा सरकारी नौकरी की तैयारी 12वीं के बाद शुरू कर देते है कुछ स्नातक के बाद। इस लिए युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी निकलने का इंतजार होता है। लेकिन कभी-कभी आवेदन निकलते हैं और उम्मीदवारों को पता तक नहीं चल पाता। इसलिए amarujala.com यहां रोज आपको नई सरकारी नौकरियों के लिए निकले आवेदनों के बारे में जानकारी दे रहा है। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...आज आरबीआई, ट्रिपल आईटी और एनटीए समेत कई जगह आवेदन का मौका है।
विज्ञापन
sarkari naukri
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
05:16 PM, 08-Feb-2021
10वीं और 12वीं पास के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती, करें आवेदन
HSSC Constable Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेवल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 7298 पदों पर भर्तियां होंगी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं, 69000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद ही आवेदन करें।
04:44 PM, 08-Feb-2021
आईटीआई डिप्लोमा धारकों के लिए नौकरी
आईटीआई से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों के लिए बेहतरीन नौकरी का मौका है। यह अवसर आपको पंजाब में मिलने जा रहा है। जहां 547 पदों पर आईटीआई डिप्लोमा धारकों की भर्ती की जा रही है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ITI से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों से जूनियर ड्राफ्ट्समैन की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 फरवरी, 2021 को या उससे पहले sssb.punjab.gov.in पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2021 है।
विज्ञापन
04:03 PM, 08-Feb-2021
एनटीए में कई पदों पर रिक्तियां
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली गईं हैं। ये रिक्तियां ग्रुप ए के पदों के लिए है। बता दें कि ग्रुप ए के पदों पर लाखों की सैलरी मिलती है। ये पद शीर्ष श्रेणी के होते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा मांगे गए आवदेन जॉइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर प्रोग्रामर, प्रोग्रामर, रिसर्च साइंटिस्ट सी आदि पदों के लिए हैं। आवेदक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
02:21 PM, 08-Feb-2021
राजस्थान पुलिस ने एसआई पदों के लिए निकाली बंपर भर्ती
Sarkari Naukri 2021 : राजस्थान सरकार ने राजस्थान में पुलिस उपनिरीक्षक यानी एसआई के पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। ये भर्तियां राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से की जाएंगी। बता दें कि राजस्थान में सभी राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षाओं जैसे राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) और राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) आदि का आयोजन राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा ही किया जाता है। राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी की ओर से राजस्थान पुलिस भर्ती 2021 के तहत 859 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 फरवरी, 2021 से शुरू होगी।
01:27 PM, 08-Feb-2021
भारतीय रिजर्व बैंक में जूनियर इंजीनियर की भर्ती
भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने अपने विभिन्न कार्यालयों के लिए भर्ती शुरू की है। यहां कनिष्ठ अभियंता यानी जूनियर इंजीनियर के पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों पर सिविल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती देशभर में रिक्त 48 पदों के लिए की जा रही है। पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां चयन परीक्षा माध्यम से किया जाएगा। आवदेन संबंधी पूरी जानकारी के लिए की आरबीआई की वेबसाइट www.rbi.org.in पर विजिट करें। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2021 है। ऑनलाइन परीक्षा 08 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी।12:57 PM, 08-Feb-2021
ईसीजीसी की पीओ भर्ती परीक्षा 14 मार्च को होगी
ईसीजीसी लिमिटेड यानी एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय निर्यात ऋण गारंटी निगम लिमिटेड) में भर्ती प्रोबेशनरी ऑफिसर अर्थात परिवीक्षाधीन अधिकारियों के 63 पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 14 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। वहीं, लिखित परीक्षा का परिणाम 20 मार्च से 31 मार्च, 2021 को जारी किया जाना प्रस्तावित है। जबकि अप्रैल में साक्षात्कार होंगे और अप्रैल-मई 2021 तक अंतिम परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा 20 केंद्रों- मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर, नागपुर, कोलकाता, वाराणसी, भुवनेश्वर, रायपुर, गुवाहाटी, चेन्नई, कोयम्बटूर, बेंगलूरु, कोच्चि, हैदराबाद, विजाग, दिल्ली, चंडीगढ़, कानपुर और जयपुर में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र ईसीजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:38 PM, 08-Feb-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकारी नौकरी के लिए आज RBI, IIIT समेत इन विभागों में करें आवेदन
ट्रिपल आईटी, इलाहाबाद ने कई पदों पर रिक्तियां, यहां जानें डिटेल्स
Sarkari Naukri 2021: उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी प्रयागराज में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। यहां ट्रिपल आईटी यानी आईआईआईटी इलाहाबाद ने कई पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। यह रिक्तियां शैक्षणिक पदों के लिए है। इन रिक्तियों की विस्तृत जानकारी यहां इस खबर में दी गई है। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों के लिए है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी, 2021 है। भर्ती का विवरण आप यहां पढ़ सकते हैं।
Sarkari Naukri 2021: उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी प्रयागराज में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। यहां ट्रिपल आईटी यानी आईआईआईटी इलाहाबाद ने कई पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। यह रिक्तियां शैक्षणिक पदों के लिए है। इन रिक्तियों की विस्तृत जानकारी यहां इस खबर में दी गई है। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों के लिए है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी, 2021 है। भर्ती का विवरण आप यहां पढ़ सकते हैं।