02:26 PM, 26-Feb-2021
एसआई, प्लाटून कमांडर समेत 859 पदों पर हो रही है भर्तियां
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 9 फरवरी, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये भर्तियां एसआई, प्लाटून कमांडर समेत 859 पदों कर की जाएंगी। 20 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष से कम आयु वाले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
01:27 PM, 26-Feb-2021
सीमा सुरक्षा बल में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, अभी करें आवेदन
बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेज सकते हैं। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
12:28 PM, 26-Feb-2021
एनएचएम में 72 पदों पर नियुक्तियां, आज आवेदन की अंतिम तिथि
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) धूले, आयोग्य विभाग महाराष्ट्र में मेडिकल ऑफिसर, रेडियोलॉजिस्ट, स्टाफ नर्स सहित 72 पदों पर भर्तियां की जा रही है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदक आज यानी 26 फरवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 75 हजार रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए इस डारेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
11:16 AM, 26-Feb-2021
इस विश्वविद्यालय को एलडीसी, एमटीएस और जूनियर इंजीनियर की जरूरत
गोवा यूनिवर्सिटी द्वारा एलडीसी के 35, एमटीएस के 25 और जूनियर इंजीनियर 2 (सिविल और इलेक्ट्रिकल के 1-1) पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यानी कुल 62 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 8 मार्च निर्धारित की गई है। इसलिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर इस नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि जानने लें।
10:27 AM, 26-Feb-2021
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 202 पदों पर नियुक्तियां, जल्द करें आवेदन
ओडिशा उच्चतम न्यायालय में 202 पदों पर भर्ती निकली है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद हेतु निकाली गई है। इस नौकरी के लिए स्नातक और कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बता दें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा के जरिए होगा, जिसकी विस्तृत जानकारी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर हासिल कर सकते हैं।
09:25 AM, 26-Feb-2021
आरबीआई में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, दसवीं पास कर सकते हैं आवेदन
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर ऑफिस अटेंडेंट के पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 24 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 841 रिक्त पदों पर 15 मार्च, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे इन पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा, पद, योग्यता आदि के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
08:30 AM, 26-Feb-2021
एनटीपीसी में असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट केमिस्ट की जरूरत, अभी करें आवेदन
एनटीपीसी यानी नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीपीसी को स्टेशनों एवं परियोजनाओं में शिफ्ट प्रचालन हेतु असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट केमिस्ट की आवश्यकता है। 24 फरवरी को आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpccareers.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन की अंतिम तिथि, आवेदन की प्रक्रिया, पदों का विवरण आदि के लिए
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
08:00 AM, 26-Feb-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: आपके पास है 10 हजार नौकरियां पाने का मौका, फौरन करें आवेदन
उत्तर प्रदेश के राज्य पुलिस विभाग में तकरीबन 10 हजार पदों पर भर्ती निकली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 25 फरवरी को पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी और पुलिस विभाग में नौकरी का ख्वाब देख रहे हैं जो इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।