11:39 AM, 22-Feb-2021
UP Sugar Mill Recruitment 2021 : 83 पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां
उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री फेडरेशन लिमिटेड ने जनरल मैनेजर, चीफ इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नियुक्तियां कुल 83 पदों पर की जा रही हैं। 10 फरवरी, 2021 से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन की लिंक, अंतिम तिथि आदि जानने के लिए
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
10:23 AM, 22-Feb-2021
BPSC PRO Recruitment 2021 : अभ्यर्थी 12 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क अधिकारियों के पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 12 मार्च, 2021 तक आवेदन शुल्क और ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आपको बता दें इन पदों पर केवल योग्य अभ्यर्थियों का ही चयन किया जाएगा। इसलिए आवेदन करने से पूर्व
इस लिंक पर जाकर शैक्षणिक योग्यता, निर्धारित आयु सीमा आदि देख लें।
09:44 AM, 22-Feb-2021
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिर की जरूरत, स्नातक भी कर सकते हैं आवेदन
ओडिशा हाई कोर्ट में 18 फरवरी, 2021 से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार किसी भी विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त कर चुके और कम्प्यूटर एप्लिकेशन का पर्याप्त ज्ञान रखने वाले युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य जानकारी जैसे पद, आयु सीमा, वेतन आदि के बारे में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
09:10 AM, 22-Feb-2021
एलडीसी, एमटीएस और जूनियर इंजीनियर के पदों पर हो रही हैं भर्तियां
गोवा यूनिवर्सिटी में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। 11 फरवरी से शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य आवेदक 8 मार्च से पहले आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें यह भर्ती एलडीसी, एमटीएस और जूनियर इंजीनियर के पदों पर की जा रही है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो इस लिंक में योग्यता, चयन प्रक्रिया, वेतन और फीस के बारे में दी गई जानकारी को जरूर पढ़ें।
08:42 AM, 22-Feb-2021
इंडियन आर्मी में भर्ती होने का सुनहरा मौका, अभी करें आवेदन
इंडियन आर्मी अगले महीने हरियाणा में भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार भर्ती रैलियों का आयोजन 18 मार्च से 25 तक किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को इसके लिए रजिस्ट्रेशन 2 मार्च, 2021 तर या इससे पहले कराना होगा। लेकिन केवल योग्य आवदेकों को ही ईमेल के जरिए प्रवेश पत्र भेजा जाएगा। अगर आप भी इसमें हिस्सा लेने चाहते हैं तो इस लिंक पर जाकर योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि जानकारी हासिल कर सकते हैं।
08:25 AM, 22-Feb-2021
मेडिकल के विभिन्न पदों पर हो रही हैं भर्तियां, मिलेगा 75 हजार तक का वेतन
मेडिकल ऑफिसर, रेडियोलॉजिस्ट, स्टाफ नर्स सहित 72 पदों पर हो रही हैं भर्तियां। दरअसल हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) धूले, आरोग्य विभाग महाराष्ट्र ने अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों को पदोनुसार 20 हजार से 75 हजार तक का वेतन दिया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी - योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
08:09 AM, 22-Feb-2021
PNB Recruitment 2021 : 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
बैंक में नौकरी करने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की देशभर की शाखाओं में बंपर भर्तियां हो रही हैं। खास बात यह है कि इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित की गई है। साथ ही हिंदी, अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान होना भी जरूरी है। अगर आप इसके लिए योग्य अभ्यर्थी हैं तो इस लिंक में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को जरूर पढ़ लें।
08:00 AM, 22-Feb-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी नौकरी तलाश रहे युवा, हाथ से न जाने दें मौका, तुरंत करें आवेदन
पुलिस विभाग में वायलेस सुपरवाइजर और वायरलेस ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्तियां शुरू हो गई हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए 22 मार्च, 2021 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। वहीं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 24 मार्च, 2021 निर्धारित की गई है। आवेदक अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों का विस्तृत विवरण, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में जानने के लिए
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।