Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन विभागों में निकली हैं बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन
{"_id":"6056b3b5052c070b933c8d34","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-alerts-results-news-updates-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन विभागों में निकली हैं बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 21 Mar 2021 07:43 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 21 Mar 2021 07:43 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो इन विभागों में तुरंत आवेदन करें। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:42 PM, 21-Mar-2021
यूपीआरवीयूएनएल की सीबीटी परीक्षा पांच अप्रैल को होगी
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) में काफी समय से अटकी भर्तियों की परीक्षाएं कराने की तैयारी चल रही हैं। बता दें कि 2019 की सहायक अभियंता प्रशिक्षु यानी असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी, अकाउंट्स ऑफिसर ट्रेनी, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और तकनीशियन पदों की भर्ती के लिए परीक्षा पांच अप्रैल, 2021 को आयोजित की जानी है। कुल 353 रिक्तियां उपलब्ध हैं।
06:39 PM, 21-Mar-2021
टीजीसी भर्ती की अधिक जानकारी यहां से लें
इंडियन आर्मी टेक्नीकल ग्रेजुएट कोर्स (टीजीसी) भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में जुलाई 2021 से शुरू होगा। अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर योग्यता, वेतन आदि की जानकारी हासिल कर लें।
विज्ञापन
05:42 PM, 21-Mar-2021
भारतीय सेना के तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु करें आवेदन
भारतीय सेना ने तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित 40 सीटों पर प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार योग्य अविवाहित इंजीनियरिंग स्नातक युवक 26 मार्च, 2021 तक भारतीय सेना टीजीसी-2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
05:18 PM, 21-Mar-2021
फिजिकल एजुकेशन टीचर के लिए 801 पद
तमिलनाडु शिक्षक भर्ती में फिजिकल एजुकेशन टीचर के लिए 801, आर्ट मास्टर के लिए 365, क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के लिए 341 और म्यूजिक टीचर के लिए 91 पदों को भरा जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने हेतु शिक्षक भर्ती बोर्ड, तमिलनाडु की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जा सकते हैं।
04:55 PM, 21-Mar-2021
शिक्षकों के 1598 पदों पर भर्ती, न्यूनतम योग्यता 12वीं पास
टीएनटीआरबी यानी तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशल टीचर भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक आर्ट, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन और क्राफ्ट विषयों के लिए शिक्षकों की जरूरत है। जिसके लिए कुल 1598 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
03:53 PM, 21-Mar-2021
10वीं पास के लिए रेलवे में निकली बंपर भर्ती
सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में सुनहरा अवसर आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत उत्तर मध्य रेलवे में अनेक पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम झांसी कार्यालय की ओर से अपरेंटिस के 480 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे में अपरेंटिस की इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:26 PM, 21-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : इतना मिलेगा वेतन
बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी ने आवेदन के लिए इंटर यानी दसवीं पास योग्यता रखी है। इसमें तकनीकी दक्षता के तौर पर कंप्यूटर संचालन एवं टाइपिंग आना जरूरी है। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान स्तर दो के तहत 19,900 से 63,200 रुपए रहेगा। वहीं आवेदन के लिए उम्र सीमा एक अगस्त, 2021 को 18 वर्ष से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित व महिलाओं को उम्र सीमा में विशेष छूट दी गई है।02:21 PM, 21-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : बिहार लोक सेवा आयोग में 24 खाली पदों पर नियुक्ति
बिहार लोक सेवा आयोग ने अधिसूचना में बताया कि बीपीएससी में 24 खाली निम्न वर्गीय लिपिक के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में पुस्तंक ले जाने की छूट रहेगी। यानी यह परीक्षा ओपन बुक एग्जाम होगी। इसके लिए अभ्यर्थी हर विषय की एक पुस्तक ले जा सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी 19 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 रखी गई है।01:37 PM, 21-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : बिहार लाेक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती, फौरन करें आवेदन
बिहार लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर भर्ती निकाली है। इस बार यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग के पटना स्थित दफ्तर के लिए है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने कार्यालय में निम्न वर्गीय लिपिक की नियुक्ति के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर अधिसूचना और विज्ञापन जारी किया है।01:03 PM, 21-Mar-2021