Sarkari Naukri 2021 LIVE : 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए इन विभागों में निकली हैं ढेरों नौकरियां
{"_id":"605befe03a8d0b06c53a5841","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-alerts-results-news-updates-apply-for-these-posts","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए इन विभागों में निकली हैं ढेरों नौकरियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 25 Mar 2021 07:29 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 25 Mar 2021 07:29 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: आज हम आपको अप्रैल माह की सबसे बड़ी नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं। क्योंकि आज के समय में हर कोई सरकारी नौकरी करना चाहता है। तो बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:28 PM, 25-Mar-2021
तमिलनाडु : शिक्षकों के 1598 पदों पर भर्ती
टीएनटीआरबी यानी तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशल टीचर भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक आर्ट, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन और क्राफ्ट विषयों के लिए शिक्षकों की जरूरत है। जिसके लिए कुल 1598 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से फिजिकल एजुकेशन टीचर के लिए 801, आर्ट मास्टर के लिए 365, क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के लिए 341 और म्यूजिक टीचर के लिए 91 पदों को भरा जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने हेतु शिक्षक भर्ती बोर्ड, तमिलनाडु की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जा सकते हैं।
06:28 PM, 25-Mar-2021
बीएसएफ में वेतनमान 1.55 लाख से 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह
बीएसएफ में आवेदन के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
विज्ञापन
05:41 PM, 25-Mar-2021
बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।
04:13 PM, 25-Mar-2021
बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर की परीक्षा अब 11 अप्रैल को होगी
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बुधवार को अपरिहार्य कारणों से प्रोजेक्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। इस बारे में एक नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। जिसमें बताया गया है कि बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर की परीक्षा अब 11 अप्रैल, 2021 को होगी। आपको बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 05 अप्रैल को शेड्यूल थी। लेकिन अब परीक्षा की तिथि को छह दिन आगे बढ़ा दिया गया है।
03:42 PM, 25-Mar-2021
60 से 75 हजार रुपए प्रतिमाह तक का वेतन
जैव प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा 60 हजार से 75 हजार रुपए प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 07 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। योग्यता और अनुभव संबंधी अधिक जानकारी के लिए www.rcb.res.in पर विजिट कर सकते हैं।
03:26 PM, 25-Mar-2021
जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कई पदों पर रिक्तियां
जैव प्रौद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय केंद्रों में टेक्नीकल ऑफिसर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित कई पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कुल सात पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियर या स्नातक, पीएचडी के साथ ही आवश्यक कार्यानुभव होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:41 PM, 25-Mar-2021
बिहार में निकली हैं 2300 से ज्यादा नौकरियां
बिहार में फायरमैन की बंपर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती के जरिए 2300 से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन रिक्तियों में जनरल अभ्यर्थियों के लिए 957 पद और ओबीसी के लिए 268 पद शामिल हैं। ओबीसी महिलाओं के लिए 97 पद शामिल हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2021 है।
02:10 PM, 25-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : ओपीएससी ने निकाली मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 26 फरवरी से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। गुरुवार, 25 मार्च, 2021 इसकी अंतिम तिथि है। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में की जाएगी।01:20 PM, 25-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2021 के लिए यह है निर्धारित योग्यता
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी के 5300 पदों के लिए पदानुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अधिसूचना अनुसार योग्यता निम्नलिखित है-- आंगनवाड़ी वर्क्स/हेल्पर - यूपी बोर्ड या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक/ सीडीपीओ/ डीपीओ - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य अभ्यर्थी हैं।
- वहीं सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास निर्धारित की गई है।
12:39 PM, 25-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : आंगनवाड़ी में 5300 पदों पर भर्ती
महिला एवं बाल विकास विभाग में एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की बंपर भर्ती की जाएगी। आईसीडीएस ने सभी जिलाधिकारियों को विज्ञापन जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। आदेश में रिक्त 5300 पदों पर तीन दिन के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है।