Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी विभागों में शुरू हुई बंपर भर्तियां, यहां देखें पूरी जानकारी
{"_id":"605d40d61f6b5964b70ff73b","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alerts-results-news-updates-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी विभागों में शुरू हुई बंपर भर्तियां, यहां देखें पूरी जानकारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 26 Mar 2021 06:25 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 26 Mar 2021 06:25 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: आज हम विभिन्न विभागों में निकली सरकारी नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं। क्योंकि आज के समय में हर कोई सरकारी नौकरी करना चाहता है। तो बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:23 PM, 26-Mar-2021
आईटीआई पास होना जरूरी
भारतीय रेलवे के डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स (डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना, पटियाला) में इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट और फिटर आदि पदों पर आवेदन के लिए 10वीं और 12वीं पास होने के साथ ही आईटीआई पास होना जरूरी है। कैंडिडेट जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन रेलवे डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
04:59 PM, 26-Mar-2021
रेलवे में बंपर नौकरियां
भारतीय रेलवे के डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स (डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना, पटियाला) ने इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर और वेल्डर आदि पदों के लिए अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये वेल्डर के आठवीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
04:33 PM, 26-Mar-2021
कल से शुरू होगी हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
HSSC Constable Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 7298 पदों पर भर्ती के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी, 2021 से शुरू की गई थी। इन पदों पर भर्ती के लिए भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 और 28 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी।
02:56 PM, 26-Mar-2021
भारतीय सेना में स्थायी कमीशन का मौका
इंडियन आर्मी टेक्नीकल ग्रेजुएट कोर्स (टीजीसी) भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में जुलाई 2021 से शुरू होगा। अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर योग्यता, वेतन आदि की जानकारी हासिल कर लें।
02:52 PM, 26-Mar-2021
सेना के तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु करें आवेदन
भारतीय सेना ने तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित 40 सीटों पर प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार योग्य अविवाहित इंजीनियरिंग स्नातक युवक 26 मार्च, 2021 तक भारतीय सेना टीजीसी-2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
02:15 PM, 26-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपी पुलिस भर्ती के लिए यह है निर्धारित योग्यता
यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु 1 जुलाई 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और उत्तर प्रदेश राज्य कर्मी को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं भूतपूर्व सैनिक की आयु, सेना में उनकी सेवा की अवधि को उनकी वास्तविक आयु से घटाने पर निर्धारित आयु सीमा से 3 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयोग द्वारा पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए http://uppbpb.gov.in/ पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:32 PM, 26-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 1329 पदों पर निकली भर्तियां
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 1329 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 1 मई 2021 से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
12:43 PM, 26-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : यह है निर्धारित योग्यता
गुजरात पुलिस के विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा और मेन परीक्षा के आधार किया जाएगा।11:43 AM, 26-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : गुजरात पुलिस ने कुल 1382 पदों पर निकाली भर्तियां
गुजरात पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के मुताबिक पुलिस सब इंस्पेक्टर (पीएसआई), आर्म्ड एसआई (एएसआई) और इंटेलिजेंस ऑफिसर के कुल 1382 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 16 मार्च, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्नातक अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी गुजरात पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in विजिट कर सकते हैं।
10:43 AM, 26-Mar-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : गुजरात लोक सेवा आयोग के विभिन्न पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
गुजरात लोक सेवा आयोग के स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर क्लास-3 के पदों के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन- आवेदन के लिए गुजरात लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एडवर्टाइजमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दिख रहे अप्लाई फॉर स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर क्लास- 3 के लिंक पर क्लिक करें।
- न्यू रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सबमिट करें।
- संदर्भ के लिए सबमिट किए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।