Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकारी नौकरी के लिए नौसेना, हाईकोर्ट और एनटीपीसी में करें आवेदन
{"_id":"60407bc98ebc3ee96c5ded19","slug":"sarkari-naukri-2021-live-government-jobs-sarkari-naukri-results-updates-pnb-iit-iocl-hal-recruitment","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकारी नौकरी के लिए नौसेना, हाईकोर्ट और एनटीपीसी में करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 04 Mar 2021 06:31 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 04 Mar 2021 06:31 PM IST
खास बातें
LIVE Government Jobs 2021 (सरकारी नौकरी) Updates in Hindi: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है। कभी-कभी युवा तमाम ऐसी वेबसाइटों पर नौकरी संबंधित जानकारी सर्च करते हैं जहां उनको आधी अधूरी जानकारी मिलती है और वे आवेदन करने से चूक जाते है। ऐसे में amarujala.com आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी दे रहा है। इस जॉब न्यूज लाइव अपडेट में आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी।आगे पढ़ें... आज एनटीपीसी, इंडियन ऑयल, हाईकोर्ट समेत इन विभागों में हैं भर्ती आवेदन का मौका ...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव अपडेट: sarkari naukri live 2021
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
06:30 PM, 04-Mar-2021
मेडिकल ऑफिसर के 2452 पदों पर भर्तियां
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 26 फरवरी से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में की जाएगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2021 है। इस नौकरी के बारे में अधिक जानकारी जैसे- योग्यता, पदों का विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें।
06:00 PM, 04-Mar-2021
बिहार में निकली हैं 2300 से ज्यादा नौकरियां
Bihar Police Fireman Recruitment 2021: बिहार में फायरमैन की बंपर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती के जरिए 23 सौ से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन रिक्तियों में जनरल अभ्यर्थियों के लिए 957 पद और ओबीसी के लिए 268 पद शामिल हैं। ओबीसी महिलाओं के लिए 97 पद शामिल हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2021 है। पढ़िए विस्तार से...
विज्ञापन
05:17 PM, 04-Mar-2021
बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
04:31 PM, 04-Mar-2021
बॉम्बे हाईकोर्ट में नौकरियां, सैलरी 1.32 लाख तक
बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 18 फरवरी, 2021 से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि इस नौकरी के लिए आपको एक लाख रुपये से भी कहीं ज्यादा सैलरी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की तुरंत आवेदन करें। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 05 मार्च, 2021 है। आवश्यक सूचना और आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें।
03:27 PM, 04-Mar-2021
आईआईटी कानपुर में नौकरी का मौका
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी, कानपुर में रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद ग्रेड-I के हैं। यहां तीन पदों पर नियुक्तियां दी जानी हैं। इस पद के लिए संभावित वेतनमान दो लाख रुपए प्रतिमाह तक होगा। इन पदों पर अर्थ साइंस इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लानिंग क्षेत्र से जुड़े अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2021 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए आईआईटी, कानपुर की वेबसाइट www.iitk.ac.in पर विजिट करें। या विस्तार से यह खबर पढ़ें
02:45 PM, 04-Mar-2021
गोवा यूनिवर्सिटी ने विभिन्न पदों के लिए जारी की अधिसूचना
गोवा यूनिवर्सिटी ने एलडीसी, एमटीएस और जूनियर इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) के 62 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें से एमटीएस के लिए 35, एलडीसी के लिए 25 और जूनियर इंजीनियर के लिए 2 (सिविल और इलेक्ट्रिकल के लिए 1-1) पद निर्धारित किए गए हैं। 11 फरवरी से शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य उम्मीदवार 8 मार्च, 2021 से पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:02 PM, 04-Mar-2021
ओडिशा हाईकोर्ट ने 202 पदों पर भर्ती
ओडिशा हाईकोर्ट ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 202 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस हेतु कोर्ट ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। किसी भी विषय में ग्रेजुएट (स्नातक) डिग्री प्राप्त कर चुके और कम्प्यूटर एप्लिकेशन का पर्याप्त ज्ञान रखने वाले युवा, इन पदों के लिए योग्य होंगे। इस हेतु योग्य अभ्यर्थी 20 मार्च, 2021 रात 11:59 तक नीचे दिए गए लिंक/आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पढ़िए विस्तार से...
12:18 PM, 04-Mar-2021
8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यहां निकली हैं 2500 नौकरियां
जॉइंट रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती मल्टी टास्किंग के इन पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी डायरेक्ट्रेट ऑफ एम्प्लॉयमेंट सर्विसेज एंड मैनपॉवर प्लानिंग (डीईएसएमपी), त्रिपुरा राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें पहले आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2021 निर्धारित की गई थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 12 मार्च, 2021 कर दी गई है। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए पढ़िए विस्तार से...
11:58 AM, 04-Mar-2021
नौसेना में बड़ी भर्ती, साढ़े 1100 से ज्यादा रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू
भारतीय नौसेना ने बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत साढ़े 1100 से ज्यादा रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के 1159 पदों पर भर्ती शुरू की गई है। यह भर्ती सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट INCET TMM 01/2021 के माध्यम से नौसेना की पूर्वी कमान, पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान में की जाएगी। इन कमान में ग्रुप सी, गैर-राजपत्रित के रूप में वर्गीकृत ट्रेडमैन के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। भारतीय नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी नौसेना कमान में ट्रेड्समैन की 1159 रिक्तियों की घोषणा की है। भारतीय नौसेना ट्रेडमैन मेट भर्ती ऑनलाइन फॉर्म-2021 को 22 फरवरी, 2021 से उपलब्ध करा दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 मार्च, 2021 है। पढ़िए विस्तार से...
11:51 AM, 04-Mar-2021
नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कई नौकरियां
नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने एनटीपीसी भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी की है। ये अधिसूचना एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, एनटीपीसी को स्टेशन एवं परियोजनाओं में शिफ्ट प्रचालन के लिए 230 असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट केमिस्ट की आवश्यकता है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी एनटीपीसी की वेबसाइट ntpccareers.net के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत हो गई है। इन नौकरियों में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर माह 1,20,000 रुपए तक का वेतन मिलेगा। यहां क्लिक कर इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानिए। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2021 है।