फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live 2020: कई सरकारी विभागों में नौकरी की भरमार, छूट न जाए मौका

Wed, 27 May 2020 04:08 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 27 May 2020 04:08 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Live 2020: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना बहुत से युवाओं का सपना है। उन सभी को बस एक मौके की तलाश है। यहां हम उन युवाओं के लिए अनेक मौके कि जानकारी लेकर आए हैं। आज की लाइव स्टोरी में आपको हाल ही में आई नौकरियों से अवगत कराएंगे। यहां amarujala.com आपको बताएंगे कि किन-किन सरकारी विभागों में कौन-कौन से पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 live Vacancy in Assam Police, CPCB, Railway, NHAI and other Recruitment govt jobs
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:06 PM, 27-May-2020
Eastern Railway Recruitment 2020: पूर्व रेलवे ने हावड़ा डिविजन स्थित ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर और नर्सिंग सुप्रींटेंडेंट (स्टाफ नर्स) के कुल 50 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए पूर्व रेलवे द्वारा व्हाट्सएप या टेलीफोन के माध्यम से इंटरव्यू लिया जाएगा। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
03:32 PM, 27-May-2020
केरल राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड ऑपरेटर ने कई भर्तियां निकाली हैं। 30 मई तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। keltron.org वेबसाइट के जरिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
03:28 PM, 27-May-2020
KSP Recruitment 2020: कर्नाटक राज्य पुलिस ने कई पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। राज्य पुलिस ने विशेष आरक्षित पुलिस कॉन्स्टेबल (केएसआरपी) (पुरूष) विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। बता दें कि ये भर्तियां 2672 पदों पर होने जा रही है। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
01:42 PM, 27-May-2020
NHAI Recruitment 2020: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सहायक सलाहकार (फॉरेस्ट्स) पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवारों का चयन संस्थान के द्वारा तय किए गए नियमों के आधार पर किया जाएगा। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
12:53 PM, 27-May-2020
MMRCL Recruitment 2020 : महाराष्ट्र मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका दे रहा है। ये भर्तियां वरिष्ठ उप मुख्य परियोजना प्रबंधक और प्रबंधक (ट्रैक) के पदों पर होने जा रही हैं।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
11:42 AM, 27-May-2020
DRDO Recruitment 2020 : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। उम्मीदवार DRDO में नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
11:24 AM, 27-May-2020
NHAI Recruitment 2020: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने प्रबंधक (कंपनी अफेयर्स) के रिक्त पद के लिए वैकेंसी निकाली है। एनएचएआई की इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि 01 जून, 2020 है। उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
10:54 AM, 27-May-2020
KSP Recruitment 2020: कर्नाटक राज्य पुलिस ने कई पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। राज्य पुलिस ने आर्म्ड पुलिस कॉन्स्टेबल, पुलिस कांस्टेबल (सिविल) समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
09:36 AM, 27-May-2020
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) में कई पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए सेंट्रल बैंक ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
07:20 AM, 27-May-2020
ICCR Recruitment 2020: भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने कई पदों के लिए आवेदन निकाले हैं। जो उम्मीदवार सहायक, सीनियर आशुलिपिक, जूनियर आशुलिपिक, एलडीसी के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनको ICCR ने एक मौका और दिया है। उम्मीदवार अब 06 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed