फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020: इन सरकारी विभागों में नौकरी कर रही है आपका इंतजार, हाथ से न निकल जाए मौका

Tue, 22 Dec 2020 05:06 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 22 Dec 2020 05:06 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 LIVE: अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तालाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। amarujala.com के नौकरी पेज पर आपको सरकारी विभागों द्वारा जारी किए गए विज्ञापन भी मिल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2020 Live Updates Today: Apply Online for NHSRCL, Indian Navy, LICHFL, Bank Jobs 2021
Sarkari Naukri 2020 Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

05:00 PM, 22-Dec-2020

Bank of Baroda: ऑफिसर बनने का मौका, सैलरी पैकेज कर देगा खुश

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में सिक्योरिटी और फायर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
03:38 PM, 22-Dec-2020

Delhi में सरकारी नौकरी, आवेदन का आखिरी मौका कल

दिल्ली शेल्टर बोर्ड में जूनियर इंजीनियर के कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानि 23 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। 18 से 27 वर्ष के युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा और किसी लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा। केवल शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर ही चयन होगा। 

नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
विज्ञापन
03:00 PM, 22-Dec-2020

ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरियां

आईसीजी (Indian Coast Guard) ने असिस्टेंट कमांडेंट के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ग्रेजुएट की डिग्री वाले इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन लिंक केवल 21 से 27 दिसंबर, 2020 तक ही सक्रिय रहेगा। आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना होगा। इस नौकरी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

Apply Online
02:13 PM, 22-Dec-2020

190000 तक सैलरी पर NTPC दिल्ली में करें सरकारी नौकरी

एनटीपीसी दिल्ली में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। ये भर्तियां सर्वेयर समेत कई पदों के लिए हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 

नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक
01:31 PM, 22-Dec-2020

LIC में 14 लाख तक मिलेगा सैलरी पैकेजल, करें आवेदन

LICHFL: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट मैनेजर के कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर होगा और आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना। यदि आपने कंप्यूटर साइंस से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया है तो तुरंत आवेदन करेें।

नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
12:51 PM, 22-Dec-2020

कोचिन शिपयार्ड वैकेंसी 2021, 31 दिसंबर तक आवेदन का मौका

Cochin Shipyard में ऑफिसर के कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस नौकरी के लिए 60,000 तक पदानुसार सैलरी भी निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online
विज्ञापन
विज्ञापन
12:24 PM, 22-Dec-2020

हाई कोर्ट वैकेंसी 2021, कई पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये आवेदन जिला अदालतों में जज भर्ती के लिए हैं। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2021 से शुरू होगी और 19 फरवरी तक खुली रहेगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
11:39 AM, 22-Dec-2020

SBI में कई पदों पर भर्तियां, शुरू आवेदन प्रक्रिया

SBI SO Vacancy 2021: भारतीय स्टेट बैंक में कई पदों की रिक्तियों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो कि 11 जनवरी 2021 तक सक्रिय रहेगी। ये भर्तियां स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी और ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
11:08 AM, 22-Dec-2020

सीमेंट कॉरपोरेशन में नौकरियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

CCIसीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। 18 से 25 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित पते पर 20 जनवरी, 2021 तक भेज दें। आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन किया जाएगा। 

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
10:30 AM, 22-Dec-2020

भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का शानदार मौका

JOIN INDIAN NAVY 2021: भारतीय नौसेना से जुड़ने का यह शानदार मौका है। बता दें कि एजुकेशन, तकनीकी और एक्जीक्यूटिव शाखाओं के लिए भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझीमाला, केरल ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed