फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari naukari 2022: Recruitment for more than 100 posts in Ministry of Labor and Employment, will get this much salary

Sarkari naukari 2022: श्रम और रोजगार मंत्रालय में 100 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, इतना मिलेगा वेतन

Wed, 06 Apr 2022 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 06 Apr 2022 10:03 AM IST
सार

श्रम और रोजगार मंत्रालय के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 50 प्रतिशत अंको के साथ बैचलर डिग्री बीए, बीई, बीटेक, बीएड इनमें से किसी एक विषय में डिग्री और चार साल का अनुभव होना चाहिए।

विज्ञापन
Sarkari naukari 2022: Recruitment for more than 100 posts in Ministry of Labor and Employment, will get this much salary
Sarkari naukari 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

Sarkari naukari 2022: श्रम और रोजगार मंत्रालय राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) योजना के तहत युवा उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत श्रम और रोजगार मंत्रालय यंग प्रोफेशनल्स की कुल 112 पदों पर भर्ती करने जा रहा हैं। नियमानुसार पात्रता पखने वाले इच्छुक उम्मीदवार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ncs.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन


Sarkari naukari 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
श्रम और रोजगार मंत्रालय के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 50 प्रतिशत अंको के साथ बैचलर डिग्री बीए, बीई, बीटेक, बीएड इनमें से किसी एक विषय में डिग्री और चार साल का अनुभव होना चाहिए। साथ ही 50 प्रतिशत अंको के साथ मास्टर्स डिग्री एमबीए इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, ऑपरेशन रिसर्च, स्टैटिक्स, सोशल वर्क, मैनेजमेंट, फाइनेंस, कॉमर्स आदि में होनी चाहिए। साथ में दो साल का अनुभव भी जरूरी है। उम्मीदवारों की न्युनतम आयु सीमा कम से कम 24 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए।
विज्ञापन


Sarkari naukari 2022: भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी

  • इच्छुक उम्मीदवार 12 अप्रैल, 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • पदो पर भर्ती होने के बाद हर महीने 50,000 रुपये सैलरी मिलेगी।
  • उम्मीदवारों को सिर्फ एक महीने से लकर दो साल की अवधि के लिए काम पर रखा जाएगा, जिसे 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।


Sarkari naukari 2022: आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार सबसे पहले श्रम और रोजगार मंत्रालय आधिकारिक वेबसाइट ncs.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जिसमें लॉगिन करने के लिए न्यू यूजर पर जाएं और अपने लॉगिन आईडी जनरेट करे।
  • जनरेट किए हुए लॉगिन आईडी दर्ज कर साइन इन पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र के रूप में एक नया पेज खुलेगा, इसमें पूछी गई जानकारी दर्ज करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को जांच लें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट कर दें।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और भविष्य में जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed