फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Safalta Talks: 'Don't give up till you win', tips to crack CAT from IIM student, safalta

Safalta Talks: 'जीत मिलने तक हार ना मानिए', जानिए आईआईएम स्टूडेंट से CAT क्रैक करने के टिप्स

Mon, 31 May 2021 11:46 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 31 May 2021 11:46 PM IST
सार

Safalta Talks में इस बार एक ऐसे मेहमान जिनका मानना है कि जिनके अंदर कई बार असफल होने के बाद भी हार ना मानने का जज्बा होता है और वो अपनी मेहनत से हार को एक दिन जीत में बदल देते हैं।

विज्ञापन
Safalta Talks: 'Don't give up till you win', tips to crack CAT from IIM student, safalta
Motivation - फोटो : Safalta Talks

विस्तार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान अक्सर कई छात्र पहले या दूसरे प्रयास में असफल होने पर हार मान लेते हैं और उसके बाद कोई और राह चुन लेते हैं। लेकिन कई छात्र ऐसे भी होते हैं जिनके अंदर कई बार असफल होने के बाद भी हार ना मानने का जज्बा होता है और वो अपनी मेहनत से हार को एक दिन जीत में बदल देते हैं। Safalta Talks के इस सेशन में आने वाले मेहमान ने भी यही ऐटिट्यूड अपनाते हुए कैट परीक्षा की तैयारी की और दो बार असफल होने के बाद तीसरा बार सफलता हासिल कर ली। 
विज्ञापन


शिवम कंसल ने दसवीं और बारहवीं में अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली और फिर नौकरी करने लगे। नौकरी करते हुए इन्होंने एमबीए करने का निश्चय किया और कैट की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थान ज्वॉइन कर लिया। दो महीने की तैयारी के बाद ही इन्हें उस कोचिंग संस्थान में पढ़ाने का मौका मिला जिसके बाद से शिवम अपनी तैयारी के साथ-साथ कैट के अभ्यर्थियों को पढ़ाने लगे। 
विज्ञापन

शिवम को कैट परीक्षा में दो बार असफलता प्राप्त हुई लेकिन कभी हार ना मानने वाले जज्बे व अपने दृढ़निश्चय के बल पर इन्होंने और मेहनत से अपनी तैयारी जारी रखी और तीसरी बार में शानदार अंकों से उसे क्रैक कर लिया। वर्तमान समय में शिवल IIM त्रिची से एमबीए कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Safalta Talks के खास सेशन “दो बार असफल होकर कैसे पाई CAT एग्जाम में सफलता” में शिवम छात्रों को कैट परीक्षा की तैयारी के बारे में खास बातें बताएंगे। यह सेशन कैट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इसमें कैट की तैयारी से जुड़ी प्रमुख बातों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही छात्र तैयारी से जुड़े कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। यह सेशन ए जून शाम 7 बजे Safalta Talks के यूट्यूब चैनल पर आयोजित किया जाएगा। इस सेशन से जुड़ने के लिए सब्सक्राइब करें Safalta Talks का यूट्यूब चैनल या विजिट करें https://youtu.be/nCKXHcAT6Bo
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed