फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Safalta Talk UP Police Examination how to crack in the first time Learn from Mayank Pratap Singh

Safalta Talk- मयंक प्रताप सिंह से जानें कैसे पहले ही बार में क्रैक होगी यूपी पुलिस की परीक्षा

Sun, 18 Apr 2021 05:25 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 18 Apr 2021 05:25 PM IST
सार

यूपी पुलिस की नौकरी से जुड़ीं सारी प्रमुख बातें जान सकेंगे व अपने सारे डाउट्स भी दूर कर सकेंगे।

विज्ञापन
Safalta Talk UP Police Examination how to crack in the first time Learn from Mayank Pratap Singh
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

एक अच्छा करियर भला कौन नहीं चाहता, अच्छी नौकरी, बेहतर सैलरी व एक आराम की जिंदगी। लेकिन वहीं कुछ युवा ऐसे भी होते हैं जो आराम की जिंदगी नहीं, बल्कि एडवेंचर से भरपूर जीवन जीना चाहते हैं। जहां हर दिन नई चुनौतियां हों, कुछ नया सीखने को हो, साथ ही देश की सेवा करने का व आगे बढ़ने का भी खूब मौका मिले।

ऐसे ही युवाओं के लिए पुलिस की नौकरी सबसे उपयुक्त होती है। वर्दी की शान आगे हर आम व्यक्ति नतमस्तक होता है। लेकिन वर्दी के साथ जिम्मेदारियां भी खूब होती हैं। जो कि युवाओं को रोज कुछ अलग करने, कुछ नया सीखने व आगे बढ़ने का मौका देती हैं। वर्तमान समय में अधिकतर युवा पुलिस की नौकरी तो करना चाहते हैं लेकिन वो इस नौकरी को प्राप्त करने के बारे में ज्यादा नहीं जानते।

विज्ञापन


इसी बात को ध्यान में रखते हुए safalta talk के जरिए हम इस बार एक बेहद ही खास मेहमान को लेकर आ रहे हैं। जिनसे आप यूपी पुलिस की नौकरी से जुड़ी सारी प्रमुख बातें जान सकेंगे व अपने सारे डाउट्स भी दूर कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ के रहने वाले मयंक प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। शुरूआत में इनकी रुचि मीडिया थी। जिसकी वजह से इन्होंने मंगलायतन विश्वविद्यालय से एमबीए मीडिया व डिप्लोमा इन थिएटर आर्ट की डिग्री ली। बाद में इन्होंने कुछ मीडिया संस्थानों में काम भी किया। नई चुनौतियों के प्रति इनकी जिज्ञासा व देश सेवा के भाव के कारण ये मीडिया की नौकरी छोड़ कर पुलिस विभाग में तैयारी के लिए आ गए। पुलिस सेवा में जुड़ने के बाद इनकी पहली पोस्टिंग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हुई।

क्यों खास है यह सेशन
उत्तर प्रदेश पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सेशन बेहद ही खास है। मयंक प्रताप सिंह की एक मीडिया में कार्य करने वाले युवा से लेकर एक पुलिस ऑफिसर बनने की यात्रा बेहद रोमांचक रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों को उनके अनुभवों से बहुत सारी चीजें सीखने को मिलेंगी। साथ ही इसमें यूपी पुलिस की परीक्षा की तैयारी के बारे  में भी विस्तार से बताया जाएगा। इसके अलावा पुलिस की नौकरी में आने वाली चुनौतियां व जिम्मेदारियों के बारे भी मयंक प्रताप सिंह जानकारी देंगे। आप अपने सवाल भी इनसे पूछ सकते हैं।

कब होगा इस सेशन का आयोजन
बता दें कि यह सेशन इस सोमवार 19 अप्रैल को शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। आप safalta class के यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज पर जाकर इस आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आप इस लिंक- http://bit.ly/safalta-talk-mayank-pratap-singh    पर क्लिक कर भी इस सेशन को देख सकते हैं-

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed