फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RVUNL Recruitment 2025 for Junior Engineer and Chemist posts in Rajasthan Electricity Department; Know details

RVUNL Recruitment 2025: राजस्थान बिजली विभाग में निकली जूनियर इंजीनियर और केमिस्ट पदों पर भर्ती; जानें विवरण

Sun, 02 Feb 2025 02:30 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 02 Feb 2025 02:30 PM IST
सार

RVUNL Recruitment 2025: राजस्थान विद्युत विभाग में जूनियर इंजीनियर और जूनियर कैमिस्ट के 271 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
RVUNL Recruitment 2025 for Junior Engineer and Chemist posts in Rajasthan Electricity Department; Know details
RVUNL JE Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RVUNL JE Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। राजस्थान विद्युत विभाग में जूनियर इंजीनियर और जूनियर कैमिस्ट के कुल 271 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को 20 फरवरी 2025 तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

पदों का विवरण

  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 228 पद
  • जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): 25 पद
  • जूनियर इंजीनियर (कम्युनिकेशन): 11 पद
  • जूनियर कैमिस्ट: 5 पद
  • फायर एंड सेफ्टी: 2 पद

RVUNL Recruitment 2025 Eligibility Criteria: योग्यता एवं मापदंड

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फुल टाइम 4 वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में कार्य करने और राजस्थानी संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

RVUNL Junior Engineer Vacancy Application Fee: आवेदन शुल्क

जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा।

RVUNL 2025 Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। जिसमें तकनीकी और सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अंत में, चयनित उम्मीदवारों को प्रीरिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

RVUNL Jobs 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।  
  • होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।  
  • इसके बाद "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।  
  • नए पेज पर "Click here for New Registration" पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।  
  • फिर, अन्य जानकारी, हस्ताक्षर और फोटोग्राफ अपलोड करें।  
  • इसके बाद, निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।  
  • अंत में, पूरी तरह से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed