RSMSSB Job: राजस्थान में जेटीए, अकाउंट असिस्टेंट के 2600 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका; अभी यहां से भर दें फॉर्म
RSMSSB Registration Last Date 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड विभिन्न विभागों में जूनियर तकनीकी सहायक और अकाउंट असिस्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया समाप्त कर देगा। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
RSSB Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आज संविदा जूनियर तकनीकी सहायक और अकाउंट असिस्टेंट 2024 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। पात्र उम्मीदवार जिन्होने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) या (recruitment.rajasthan.gov.in) के माध्यम से 6 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान जेटीए और अकाउंट असिस्टेंट परीक्षा 16 जून 2025 को आयोजित होगी।
भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2600 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिनमें से 400 रिक्तियां अकाउंट असिस्टेंट के लिए और 2200 जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों के लिए हैं।
| पोस्ट नाम | गैर अनुसूचित क्षेत्र | अनुसूचित क्षेत्र | कुल |
|---|---|---|---|
| जूनियर तकनीकी सहायक | 2021 | 179 | 2200 |
| लेखा सहायक | 316 | 84 | 400 |
| कुल | 2337 | 263 | 2600 |
कौन कर सकता है आवेदन?
अकाउंट असिस्टेंट के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कंप्यूटर विज्ञान या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना चाहिए।
जूनियर तकनीकी सहायक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री या डिप्लोमा या कृषि इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। जबकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।कैसे करें आवेदन?
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- यहां पंजीकरण पूरा करें और क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र में सभी जानकारी भरें।
- नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद, आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।