RSSB: 11 मई को होने वाली राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा स्थगित, अब अगस्त में होगा 3700+ पदों के लिए एग्जाम
RSSB Rajasthan Patwari Exam Date 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर ने आधिकारिक तौर पर राजस्थान पटवारी परीक्षा की नई तिथि घोषित की है। परीक्षा अब अगस्त में आयोजित होगी। यह ऑफलाइन परीक्षा पूरे राज्य में 3,727 पटवारी रिक्तियों के लिए आयोजित की जाएगी।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSSB Rajasthan Patwari Exam Date: राजस्थान में पटवारी बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 की नई तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा अब 17 अगस्त 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। राज्यभर में कुल 3,727 पदों के लिए यह ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। राजस्थान पटवारी परीक्षा 3,727 पटवारी रिक्तियों के लिए पूरे राज्य में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसमें परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक विवरण शामिल होंगे, जैसे- उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, शिफ्ट का समय, फोटो और हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता आदि।
राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए अब कुल पदों की संख्या बढ़ाकर 3727 कर दी गई है। इस बदलाव के कारण, पोर्टल को फिर से खोला जाएगा ताकि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरे हैं, वे भी आवेदन कर सकें।
पटवारी परीक्षा अब 11 मई के स्थान पर 17 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। https://t.co/hodRAxLQMV https://t.co/T3OmKgTUNi
— Alok Raj (@alokrajRSSB) May 2, 2025
आरएसएसबी राजस्थान पटवारी परीक्षा पैटर्न 2025
राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 में सामान्य विज्ञान, भारत और राजस्थान का इतिहास, भूगोल, संस्कृति, राजनीति, करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी और अंग्रेजी, मानसिक क्षमता और तर्क शक्ति, बुनियादी संख्यात्मक दक्षता तथा सामान्य कंप्यूटर ज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे। यह परीक्षा कुल 3 घंटे की अवधि की होगी, जिसमें 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।