RSSB ANM-GNM Recruitment: एएनएम-जीएनएम पदों पर भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई
RSSB ANM-GNM Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) की तरफ से संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) और संविदा नर्स (जीएनएम) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSSB ANM-GNM Recruitment Last Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) की तरफ से संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) और संविदा नर्स (GNM) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का मंगलवार 08 अगस्त आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
रिक्तियों का विवरण
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3646 पदों को भरना है, जिनमें से 2058 रिक्तियां एएनएम के पद के लिए और 1588 रिक्तियां जीएनएम के पद के लिए हैं। इसके लिए परीक्षा अस्थायी रूप से 24 सितंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है।
आयु सीमा
एएनएम- जीएनएम के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार की आयु सीमा 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
-
एएनएम: सहायक नर्स मिडवाइफरी प्रशिक्षण/स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला पाठ्यक्रम के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण। राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में बी ग्रेड नर्सिंग के रूप में पंजीकृत होनी चाहिए।
-
जीएनएम: राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से जीएनएम पाठ्यक्रम या इसके समकक्ष योग्यता। राजस्थान नर्सिंग काउंसिल (आरएनसी) में पंजीकरण होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी / बीसी (क्रीमी लेयर) / ईबीसी (क्रीमी लेयर) के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि 400 रुपये एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी, बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) / ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को देना होगा।
ANM/GNM Vacancies ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर एएनएम या जीएनएम के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
पंजीकरण पर जाएं और एसएसओ पंजीकरण पूरा करें।
-
लॉग इन करें और पद के लिए आवेदन करें।
-
आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।