{"_id":"61c95b0946fb29773b58fce0","slug":"rsmssb-vdo-exam-2021-rajasthan-village-developement-officer-prelims-exam-started-today-candidates-ignored-social-distancing-during-travelling-in-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSMSSB VDO Exam 2021: राजस्थान वीडीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा आज से शुरू, बसों में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RSMSSB VDO Exam 2021: राजस्थान वीडीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा आज से शुरू, बसों में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां
Mon, 27 Dec 2021 11:50 AM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:50 AM IST
सार
RSMSSB VDO Exam 2021: राजस्थान की सरकार ने अपने बजट में परीक्षार्थियों को राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा देने की बात कही थी। यही कारण है कि परीक्षार्थी बिना सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह किए ही बसों में यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान रोडवेज
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान में आज सोमवार और कल मंगलवार को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ग्रामीण विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में करीब 15 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। राजस्थान की गहलोत सरकार ने परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए उन्हें चार दिन तक फ्री बस सेवा का तोहफा दिया है। इस कारण से बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी राजस्थान रोडवेज की बसों से यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन संकट के बीच परीक्षा
देश भर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की रफ्तार बढ़ती जा रही है। इस बीच इस परीक्षा में लाखों परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। राजस्थान रोडवेज की बसों में बिना सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह किए ही बस की क्षमता से कहीं अधिक संख्या में यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
आमजन को हो रही परेशानी
राजस्थान की सरकार ने अपने बजट में परीक्षार्थियों को राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा देने की बात कही थी। यही कारण है कि परीक्षार्थी बिना सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह किए ही बसों में यात्रा कर रहे हैं। इस कारण रोज के काम के लिए रोडवेज की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
29 दिसंबर 2021 तक है सुविधा
परीक्षार्थियों को राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा परीक्षा से एक दिन पहले और परीक्षा के एक दिन बाद तक यानी 26 दिसंबर 2021 से लेकर 29 दिसंबर 2021 तक मिलेगी। रोडवेज के पास करीब तीन हजार बसें हैं, इनमे ज्यादातर परीक्षार्थियों से भरी पड़ी हैं। इस कारण आमजनों की परेशानी कुछ दिन और रहेगी।
प्रवेश पत्र दिखाकर कर सकते हैं मुफ्त यात्रा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ग्रामीण विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर मुफ्त यात्रा का लाभ ले सकते हैं। यह सुविधा रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों के लिए है। भीड़ के कारण आमजन तो परेशान हैं ही, इधर रोडवेज प्रबंधन के कर्मचारी भी व्यवस्था बनाए रखने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण से आम यात्रियों ने रोडवेज से दूरी बना ली है।