फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB VDO answer key RSMSSB released answer key for Village Development Officer exam 2021 sarkari result

RSMSSB VDO Answer Key: राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 4 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति

Mon, 31 Jan 2022 08:43 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 31 Jan 2022 08:43 PM IST
सार

RSMSSB VDO answer key: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रामीण विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 और 28 दिसंबर, 2021 को किया गया था।

विज्ञापन
RSMSSB VDO answer key RSMSSB released answer key for Village Development Officer exam 2021 sarkari result
RSMSSB Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

RSMSSB VDO Answer Key: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) ने ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा, 2021 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वह राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

RSMSSB VDO Answer Key: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रामीण विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 और 28 दिसंबर, 2021 को किया गया था। उत्तर कुंजी को प्रश्नपत्र के सभी सेट- 106 ए, 106 बी, 106 सी और 106 डी के लिए जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से आयोग द्वारा कुल 3896 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

RSMSSB VDO Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
RSMSSB की ओर से जारी की गई  ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती की उत्तर कुंजी अंतरिम है। आयोग की ओर से इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह 2 से 4 फरवरी, 2022 के बीच अपनी आपत्ति दर्ज करा लें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए उन्हें प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा। 
विज्ञापन

RSMSSB VDO Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।


1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Latest Updates के सेक्शन में जाएं।

3. अब RSMSSB VDO answer key से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

4. अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। 

5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

6. जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed