राजस्थान में सरकारी नौकरी की बहार: अगले साल रोडवेड कंडक्टर के 500 पदों पर भर्ती, कई नौकरियों के नोटिस जारी
Rajasthan Government Jobs: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2024 के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके अलावा, सूबे में अगले वर्ष कई भर्तियां आयोजित की जाएंगी।
विस्तार
Rajasthan Roadways Conductor Vacancy: राजस्थान में सरकारी नौकरियों की बहार जारी है। इसी कड़ी में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2024 के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत 500 पदों पर कंडक्टर की भर्ती होगी। इसमें 456 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्र और 44 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-5 के पे मैट्रिक्स का लाभ मिलेगा।
Rajasthan Roadways Conductor: भर्ती का महत्वपूर्ण विवरण
- आवेदन प्रारंभ: 27 मार्च 2025
- अंतिम तिथि: 25 अप्रैल 2025
- आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (आयु गणना 1 जनवरी 2026 से होगी)
- शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास
- अन्य आवश्यकताएं: कंडक्टर लाइसेंस और बैज अनिवार्य
भर्ती प्रक्रिया शुरू होने पर इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत विज्ञापन में आवेदन शुल्क, आरक्षण, परीक्षा स्कीम और सिलेबस की जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: सहायक प्रोफेसर के 575 पदों निकली भर्ती, इस दिन शुरू होगा पंजीकरण; पढ़ें विवरण
Government Jobs in Rajasthan: राजस्थान में अन्य प्रमुख भर्तियां
1. चतुर्थ श्रेणी (क्लास-IV) भर्ती - 52,453 पद
- आवेदन प्रक्रिया: 21 मार्च 2025 से 19 अप्रैल 2025
- पात्रता: 10वीं पास
2. पशुधन सहायक भर्ती - 2,041 पद
- आवेदन: 31 जनवरी से 1 मार्च 2025
3. ड्राइवर भर्ती - 2,756 पद
- आवेदन: 27 फरवरी से 28 मार्च 2025
4. जेल प्रहरी भर्ती - 803 पद
- पात्रता: 18 से 26 वर्ष आयु के 10वीं पास उम्मीदवार
- आवेदन: 24 दिसंबर 2024 से 22 जनवरी 2025
- परीक्षा: अप्रैल 2025 के दूसरे सप्ताह में
5. लाइब्रेरियन ग्रेड थर्ड भर्ती - 548 पद
- माध्यमिक शिक्षा विभाग: 500 पद
- संस्कृत शिक्षा विभाग: 48 पद
- आवेदन: 5 मार्च से 3 अप्रैल 2025
6. विद्युत निगमों में भर्ती - 487 पद
- कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल): 228 पद
- कनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल): 25 पद
- कनिष्ठ अभियंता (कम्युनिकेशन): 11 पद
- कनिष्ठ अभियंता (सेफ्टी): 2 पद
- कनिष्ठ रसायनज्ञ: 5 पद
- तकनीशियन (आईटीआई): 216 पद
7. सर्वेयर एवं खनि कार्यदेशक भर्ती - 72 पद
- सर्वेयर: 30 पद
- खनि कार्यदेशक: 42 पद
- आवेदन: 18 दिसंबर 2024 से 16 जनवरी 2025
8. संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक और लेखा सहायक भर्ती - 2,600 पद
- कनिष्ठ तकनीकी सहायक: 2,200 पद
- लेखा सहायक: 400 पद
- आवेदन: 8 जनवरी से 6 फरवरी 2025