फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Recruitment 2025: Application window will close today for 13 thousand+ jobs, register immediately

RSMSSB Bharti 2025: राजस्थान में 13 हजार+ नौकरियां, 12वीं पास तुरंत करें आवेदन; आज बंद हो जाएगी पंजीकरण विंडो

Wed, 19 Mar 2025 09:47 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 19 Mar 2025 09:47 AM IST
सार

RSMSSB Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आज यानी 19 मार्च को नर्स, लेखा सहायक, लैब टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 13 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। 

विज्ञापन
RSMSSB Recruitment 2025: Application window will close today for 13 thousand+ jobs, register immediately
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

RSMSSB Recruitment 2025: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत निकाली गई 13,398 पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 19 मार्च को समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार के लिए सलाह है कि समय रहते आवेदन कर लें, ताकि वे इस अवसर से वंचित न रह जाएं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी से चालू हुई और अंतिम तिथि 19 मार्च 2025 निर्धारित है।
विज्ञापन


उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के माध्यम से होगा। सेलेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड और टैबलेट बेस्ड टेस्ट देने होंगे। ये परीक्षा 2 जून से 13 जून तक आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन

RSMSSB Vacancy Details: रिक्ति विवरण

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में संविदा के पदों की संख्या

क्र.सं. पद का नाम गैर-अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र कुल पदों की संख्या
1 संविदा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) 2563 71 2634
2 संविदा नर्स 1848 93 1941
3 संविदा खण्ड कार्यक्रम अधिकारी 42 11 53
4 संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर 148 29 177
5 संविदा कार्यक्रम सहायक एवं कनिष्ठ कार्यक्रम सहायक 144 2 146
6 संविदा लेखा सहायक 231 41 272
7 संविदा फार्मा सहायक 457 42 499
8 संविदा सेक्टर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक 519 46 565
9 संविदा सामाजिक कार्यकर्ता 69 3 72
10 संविदा अस्पताल प्रशासक 39 5 44
11 संविदा मेडिकल लैब टेक्नीशियन 395 19 414
12 संविदा कंपाउंडर आयुर्वेद 237 24 261
13 संविदा पब्लिक हेल्थ केयर नर्स 95 7 102
14 संविदा रिहैबिलिटेशन कार्यकर्ता 630 3 633
15 संविदा नर्सिंग प्रशिक्षक 52 4 56
16 संविदा ऑडियोलॉजिस्ट 29 13 42
17 संविदा साइकाइट्रिक केयर नर्स 45 4 49
18 संविदा फिजियोथैरेपिस्ट सहायक 54 4 58
19 संविदा वरिष्ठ काउंसलर 36 4 40
20 संविदा बायोमेडिकल इंजीनियर 32 3 35
21 संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता 159 - 159
22 संविदा नर्सिंग इंचार्ज 4 - 4
कुल योग - 7828 428 8256

 राजस्थान मेडिकल एज्यूकेशन सोसायटी में संविदा पदों की संख्या

क्र.स. पद का नाम गैर-अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र कुल पद
1. संविदा नर्स ग्रेड-2 (Contractual Nurse Grade-II) 4224 242 4466
2. संविदा लैब टेक्निशियन (Contractual Lab Technician) 304 17 321
3. संविदा मेडिकल सामाजिक कार्यकर्ता (Contractual Medical Social Worker) 56 04 60
4. संविदा नर्सिंग ट्यूटर (Contractual Nursing Tutor) 216 24 240
5. संविदा ऑडियोलोजिस्ट / स्पीच थेरेपिस्ट (Contractual Audiologist/Speech Therapist) 26 02 28
6. संविदा बायोमेडिकल इंजिनियर (Contractual Bio Medical Engineer) 12 01 13
7. संविदा फिजीयोथैरेपिस्ट (Contractual Physiotherapist) 12 02 14
कुल योग   4850 292 5142

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में आवश्यक शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। इसमें 12वीं (विशेष रूप से विज्ञान वर्ग), GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) डिप्लोमा, विभिन्न मेडिकल और पैरामेडिकल डिप्लोमा, स्नातक (B.Sc नर्सिंग, BMLT, B.Pharma आदि) तथा स्नातकोत्तर (M.Sc नर्सिंग, मेडिकल टेक्नोलॉजी, फार्मेसी आदि) डिग्री शामिल हैं। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक मानदंड निर्धारित किए गए हैं, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

आयु सीमा 

आयु सीमा के अनुसार, 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष, महिलाओं को 5-10 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, राजस्थान सरकार के कर्मचारी भी नियमानुसार आयु में छूट के पात्र होंगे।  

आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।  
  • होमपेज पर "ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करें।  
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।  
  • पंजीकरण के बाद, आपको ईमेल या मोबाइल नंबर पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त होंगे।  
  • अब अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।  
  • स्कैन किए गए दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।  
  • नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से शुल्क का भुगतान करें।  
  • सभी विवरणों की जांच करने के बाद, आवेदन जमा करें और प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed