फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Recruitment 2023 post of ANM GNM Apply Online at rsmssb.rajasthan.gov.in

RSMSSB Recruitment 2023: स्वास्थ्य विभाग में 3600 से ज्यादा पदों पर निकलीं नौकरियां, 10 जुलाई से करें आवेदन

Fri, 07 Jul 2023 04:28 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 07 Jul 2023 04:28 PM IST
सार

RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) और संविदा नर्स (GNM) के पदों के लिए अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
RSMSSB Recruitment 2023 post of ANM GNM Apply Online at rsmssb.rajasthan.gov.in
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) और संविदा नर्स (GNM) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। नर्सिंग के क्षेत्र में करिअर बनाने की इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 10 जुलाई से 2023 से इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकती हैं। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) और संविदा नर्स (GNM) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 अगस्त, 2023 है। जबकि परीक्षा की संभावित तिथि 24 सितंबर, 2023 है।

विज्ञापन


 

RSMSSB GNM ANM  पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3646 पदों को भरना है, जिनमें से 2058 रिक्तियां एएनएम के पद के लिए हैं और 1588 रिक्तियां जीएनएम के पद के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

RSMSSB GNM ANM  शैक्षणिक योग्यता

एएनएम: सहायक नर्स मिडवाइफरी प्रशिक्षण/स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला पाठ्यक्रम के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण। राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में बी ग्रेड नर्सिंग के रूप में पंजीकृत।
जीएनएम: राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से जीएनएम पाठ्यक्रम या इसके समकक्ष योग्यता। राजस्थान नर्सिंग काउंसिल (आरएनसी) में पंजीकरण

विज्ञापन

RSMSSB GNM ANM आयु सीमा

राजस्थान एएनएम और जीएनएम पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

RSMSSB GNM ANM वेतन

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड की तरफ से जीएनएम एएनएम के पद पर चयनित उम्मीदवारों एएनएम - 13150 रुपये प्रति माह, जबकि जीएनएम को 18900 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

RSMSSB Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी / बीसी (क्रीमी लेयर) / ईबीसी (क्रीमी लेयर) के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि 400 रुपये बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) / ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) / एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लागू है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आरएसएमएसएसबी की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • अब 'रिक्रूटमेंट एडवरटाइजमेंट' पर जाएं।

  • 'ऑनलाइन अप्लाई लिंक' पर क्लिक करें।

  • आवेदन पत्र भरें।

  • दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • आवेदन पत्र का प्रिंट ले लें ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed