RSMSSB LSA: परीक्षा के मुख्य परिणाम घोषित, डायरेक्ट लिंक हैं यहां
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्टॉक सहायक भर्ती परीक्षा के लिए अंतिम परिणाम जारी किए हैं। ऐसे सभी उम्मीदवार जो RSMSSB लाइव स्टॉक असिस्टेंट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट - www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवार आगे नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
मुख्य तथ्य -
- RSMSSB लाइव स्टॉक सहायक दस्तावेज सत्यापन परीक्षा 18 नवंबर से 27 नवंबर 2019 तक आयोजित की गई थी।
- लाइव स्टॉक सहायक के लिए 1905 पदों के विरुद्ध कुल 1786 पद के लिए परिणाम घोषित किया गया है।
- जिन उम्मीदवारों ने RSMSSB लाइव स्टॉक असिस्टेंट पदों के लिए लिखित परीक्षा को पास किया था वे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड में उपस्थित हुए।
- ये चयन प्रक्रिया का एक हिस्सा था।
- बता दें कि लाइव स्टॉक असिस्टेंट (एलएसए) परीक्षा 2018 के लिए लिखित परीक्षा 21 अक्टूबर 2018 को आयोजित की गई थी।
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक -
उम्मीदवार नीचे दिएचरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं-
चरण - 1 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद मुख पेज पर दिए गए समाचार और अधिसूचना अनुभाग पर क्लिक करें।
चरण - 3 आपको अंतिम रिजल्ट का लिंक पेज पर मिल जाएगा।
चरण - 4 जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी, जहां आपको परिणाम की पीडीएफ मिलेगी।
चरण - 5 उम्मीदवारों को परिणाम का प्रिंट आउट लेना होगा और भविष्य के लिए संभाल कर रखें।
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- गांधीजी से पहले भारतीय नोटों पर होती थी इनकी तस्वीर
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।